इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

IUAC Recruitment 2026: वैज्ञानिक, जूनियर इंजीनियर और लाइब्रेरी असिस्टेंट के 8 पदों पर भर्ती

IUAC Vacancy : इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC) ने वैज्ञानिक-सी, जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

हितेश तिवारी

Scientist Jobs : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन और यूजीसी के स्वायत्त संस्थान इंटर-यूनिवर्सिटी एक्सेलेरेटर सेंटर (IUAC), नई दिल्ली ने भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत वैज्ञानिक-सी, जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी के कुल 8 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक IUAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत वैज्ञानिक-सी के 5 पद, जूनियर इंजीनियर-सी के 2 पद और पुस्तकालय सहायक-सी का 1 पद भरा जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-10 के तहत 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तथा लेवल-6 के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।

IUAC ने 8 पदों पर भर्ती निकाली

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वैज्ञानिक-सी पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी या अनुप्रयुक्त भौतिकी में एमएससी डिग्री और 10वीं से आगे की पढ़ाई में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। जूनियर इंजीनियर-सी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा, 10वीं में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और संबंधित क्षेत्र का अनुभव व कंप्यूटर ज्ञान वांछनीय है।

इस पद के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। वहीं पुस्तकालय सहायक-सी पद के लिए बीएससी के साथ बी.लिब. डिग्री, कम्प्यूटरीकृत पुस्तकालय में चार वर्ष का अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 34 वर्ष तय की गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026

चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। वैज्ञानिक-सी पद के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। जबकि जूनियर इंजीनियर-सी और पुस्तकालय सहायक-सी पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल/ट्रेड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IUAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक खोलना होगा।

इसके बाद पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। सभी जानकारियां जांचने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करें और यदि किसी पद के लिए आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान भी निर्धारित समय के भीतर कर दें। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना न भूलें।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह