भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ISRO VSSC Apprentice Recruitment: बिना परीक्षा मिलेगी अप्रेंटिसशिप, ग्रेजुएट, डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

ISRO Jobs : विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार बिना लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर चयनित होंगे।

हितेश तिवारी

ISRO VSSC Apprentice Jobs : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत BE/BTech, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, होटल मैनेजमेंट और सामान्य स्नातक कर चुके उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए NATS पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश VSSC की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

VSSC ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए मांगे आवेदन

इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने अप्रैल 2022 या उसके बाद अपनी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अंतिम वर्ष के छात्र, जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, या जो वर्तमान में ME/MTech कर रहे हैं, आवेदन नहीं कर सकते।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है, वर्तमान में अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं, या अप्रेंटिस के रूप में एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव रखते हैं, वे भी पात्र नहीं होंगे। जिनकी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किए हुए पांच वर्ष से अधिक हो चुके हैं, उन्हें भी इस भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी और किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। अंतिम चयन से पहले दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ मिलेगा।

ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए मौका

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹12,300 प्रति माह और टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस को ₹10,900 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को कैंटीन और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि रहने की व्यवस्था उन्हें स्वयं करनी होगी।

आवेदन के लिए सबसे पहले NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें और एनरोलमेंट नंबर प्राप्त करें। इसके बाद अपनी पात्रता के अनुसार ग्रेजुएट या टेक्नीशियन अप्रेंटिस श्रेणी का चयन करें।

निर्धारित तिथि पर डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, फोटो और NATS पंजीकरण प्रमाण सहित सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों। मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी