ISRO फ्री में दे रहा है AI और ML की ट्रेनिंग सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

SRO Free Training 2026: फ्री में सीखें AI और मशीन लर्निंग, 4 अक्टूबर आखिरी तारीख, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

ISRO Free Course: ISRO AI/ML ट्रेनिंग 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 4 अक्टूबर तक फ्री रजिस्ट्रेशन करें और 5–10 अक्टूबर तक ऑनलाइन ट्रेनिंग लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

करुणा नंद शाहवाल

ISRO AI Training 2026: अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) सीखना चाहते हैं, तो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इसरो ने AI/ML ट्रेनिंग फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स (Training for Hydro-Informatics) नाम से एक फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस कोर्स के जरिए प्रतिभागियों को जल संसाधन (Water Resources) क्षेत्र में AI और ML के व्यावहारिक उपयोग, डेटा विश्लेषण और हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि ट्रेनिंग 5 से 10 अक्टूबर 2026 के बीच लाइव और इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से आयोजित होगी। कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ISRO की ओर से डिजिटल सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा।

ISRO किस विषय पर दे रहा है फ्री ट्रेनिंग?

इसरो की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग उन उम्मीदवारों के लिए है, जो जल संसाधन (Water Resources) क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर काम करना चाहते हैं। यह ऑनलाइन प्रशिक्षण भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS), देहरादून द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिभागियों को हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स में AI और ML के व्यावहारिक उपयोग, डेटा विश्लेषण और डिजिटल माध्यम से विशेषज्ञों के साथ प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।

ऑनलाइन मिलेगी ISRO की AI/ML ट्रेनिंग

ISRO की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग पूरी तरह ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान लाइव और इंटरैक्टिव क्लासेज होंगी, जिनमें उम्मीदवार IIRS के आधिकारिक YouTube चैनल के जरिए शामिल हो सकेंगे।

इसके अलावा रोजाना की स्टडी मटेरियल इसरो लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्डेड वीडियो, क्विज, फीडबैक और ट्रेनिंग पूरी होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान डेली क्विज में भाग लेना अनिवार्य होगा और उम्मीदवार की प्रगति को कोर्स डेडीकेशन (Course Dedication) के आधार पर ट्रैक किया जाएगा।

किसे मिलेगा ISRO का सर्टिफिकेट?

ISRO की AI/ML for Hydro-Informatics ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को कोर्स पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेटइसरो के ई-क्लास LMS पर उपलब्ध होगा, जहां से प्रतिभागी इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

ट्रेनिंग के लिए ऐसे करें आवेदन

ISRO की AI/ML ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ISRO LMS पोर्टल isrolms.irs।gov.in/edusatregistration पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

आवेदन की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर है, जबकि यह ऑनलाइन ट्रेनिंग 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत का उठा मुद्दा

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

इंस्टाग्राम के जरिए देश को बांटने की साजिश, ISIS के 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में सनसनीखेज खुलासा

DUSU Election 2026: डूसू चुनाव का मतदान संपन्न, 20 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद; आज होगी मतगणना