इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ILS Recruitment 2026: वैज्ञानिक-बी, सी और डी के 5 पदों पर भर्ती, ₹1 लाख तक सैलरी; जानें आवेदन प्रक्रिया

Scientist Recruitment : भुवनेश्वर स्थित BRIC-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी के 5 पदों पर भर्ती निकाली है। एमएससी, पीएचडी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

BRIC ILS Bhubaneswar : भुवनेश्वर स्थित BRIC-इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) ने वैज्ञानिक-बी, वैज्ञानिक-सी और वैज्ञानिक-डी के कुल 5 फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती जीवन विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है।

संस्थान ने ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी, ईडब्ल्यूएस, अनारक्षित (यूआर) और एक अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एक-एक पद निर्धारित किया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

BRIC-ILS ने 5 पदों पर भर्ती निकाली

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वैज्ञानिक-डी पद के लिए उम्मीदवार के पास प्रथम श्रेणी में एमएससी या समकक्ष डिग्री के साथ कम से कम 9 वर्ष का शोध अनुभव होना चाहिए। संबंधित विषय में पीएचडी और उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।

वैज्ञानिक-सी पद के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी तथा 5 वर्ष का शोध अनुभव आवश्यक है, जबकि वैज्ञानिक-बी के लिए प्रथम श्रेणी में एमएससी और 3 वर्ष का शोध अनुभव अनिवार्य है।

दोनों पदों पर भी पीएचडी और बेहतर रिसर्च रिकॉर्ड रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा वैज्ञानिक-बी के लिए 35 वर्ष, वैज्ञानिक-सी के लिए 40 वर्ष और वैज्ञानिक-डी के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

मएससी, पीएचडी उम्मीदवार आवेदन करें

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1,000 रुपये और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये तय किया गया है। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया, वेतनमान और आवेदन की अंतिम तिथि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। जीवन विज्ञान और रिसर्च के क्षेत्र में अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती प्रतिष्ठित संस्थान में कार्य करने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 7,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

तुषार गांधी की रिहाई की मांग तेज, DN नगर थाने के बाहर जोरदार धरना, आदित्य ठाकरे और संजय राउत ने संभाला मोर्चा