IIT Kharagpur MTech Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर 'डायरेक्टर्स प्लेटिनम जुबली स्कीम' की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य अधिक छात्रों को पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना और देश के लिए कुशल तकनीकी कार्यबल तैयार करना है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चुनिंदा MTech कार्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नई सीटें विशेष रूप से उन विभागों में जोड़ी गई हैं, जो उभरती हुई और तेजी से विकसित हो रही तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं।
संस्थान ने इस निर्णय की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की है। इन अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया सामान्य MTech एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार ही होगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन छात्रों ने किसी भी IIT से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे अधिक CGPA के साथ स्नातक की डिग्री पूरी की है, वे बिना GATE स्कोर के भी आवेदन करने के पात्र होंगे। संस्थान का मानना है कि यह पहल तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया:
रेगुलर एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार जो एम.टेक MTech एडमिशन प्रक्रिया के लिए होता है।
योग्यता:
GATE स्कोर होना आवश्यक है।
या फिर, किसी भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute Of Technology) से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे अधिक CGPA के साथ ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को सीटों की जानकारी, योग्यता के नियम, महत्वपूर्ण तारीखें और एडमिशन शेड्यूल के लिए IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहना चाहिए।