आईआईएमसी भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

IIMC में नौकरी का शानदार अवसर, टीचिंग एसोसिएट और प्रोफेसर के पदों पर आवेदन शुरू

IIMC Recruitment 2025: भारतीय जन संचार संस्थान में प्रोफेसर और टीचिंग एसोसिएट्स की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह आपके लिए नौकरी का बेहतरीन अवसर हो सकता है।

प्रीति शर्मा

IIMC Vacancy 2025: भारत की प्रमुख और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की लिस्ट में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल IIMC में प्रोफेसर और टीचिंग एसोसिएट्स के लिए भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट iimc.gov.in पर जाकर सकते हैं।

आईआईएमसी को दिल्ली के साथ ढेंकनाल, कोट्टायम, अमरावती, आइजोल और जम्मू कश्मीर स्थित कैंपस के लिए एकेडमिक कम टीचिंग एसोसिएट्स की जरूरत है। जहां एम.ए इन न्यू मीडिया कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (हिंदी और इंग्लिश) और पीजी डिप्लोमा इन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड ब्रांड मैनेजमैंट जैसे कोर्स चल रहे हैं। इसके लिए भर्ती की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तारीख

आईआईएमसी को एकेडमिक कम टीचिंग एसोसिएट के कुल 5 पदों पर भर्ती करनी है। ये पद न्यू मीडिया, जर्नलिज्म, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन जैसे कोर्सों के लिए निकाले गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तय की गई है।  आवेदन के लिए अधिकतम उम्र 40 साल तक होनी चाहिए।

क्या होनी चाहिए योग्यता

अगर आपके पास जर्नलिज्म, मास कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, पब्लिक रिलेशन डिजिटल मीडिया जैसे विषयों में मास्टर डिग्री की है तो आप आवेदन कर सकते हैं। किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ संबंधित विषय में पीजी डिप्लोमा भी होना जरूरी है। यूजीसी नेट पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कम से कम एक साल का टीचिंग या प्रोफेशनल अनुभव होना अनिवार्य है।

आईआईएमसी में प्रोफेसर के साथ एक पद और भी खाली है जो ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है। यह पद मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग, पब्लिक रिलेशन, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन और मीडिया बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखने वाला हो। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

ऑफलाइन आवेदन का तरीका

टीचिंग एसोसिएट के लिए ऑफलाइन आवेदन नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट को डाउनलोड करें। सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ Deputy Registrar, IIMC, Aruna Asaf Ali Marg, JNU, New Delhi - 110067 पते पर भेजना है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आवेदन के लिए शुल्क उम्मीदवारों को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा करना होगा। बता दें कि आवेदन शुल्क 500 रुपए है।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड