चित्रकारी में है रुचि तो बनें कार्टूनिस्ट(सांकेतिक) 
करियर

चित्रकारी में है रुचि तो बनें कार्टूनिस्ट, जानें कोर्स और कॉलेज के बारे में सबकुछ

हम सभी को कार्टून पसंद हैं, चाहे वह मिकी माउस हो, पोपे, सुप्पांडी, मोगली और भी बहुत कुछ। ये सभी कार्टूनिस्ट द्वारा बनाए गए हैं। यदि आपके पास चित्रकारी की कला है और आप इस क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: हम सभी को कार्टून पसंद हैं, चाहे वह मिकी माउस हो, पोपे, सुप्पांडी, मोगली और भी बहुत कुछ। ये सभी कार्टूनिस्ट द्वारा बनाए गए हैं। कार्टूनिस्ट कार्टून के जरिए हास्य, कहानी या संदेश देते हैं। कार्टूनिस्ट का काम अखबारों, पत्रिकाओं और डिजिटल माध्यमों के लिए कार्टून बनाना और लोगों का मनोरंजन करना, जागरूकता पैदा करना और उन्हें शिक्षित करना है। वे राजनीतिक, कॉरपोरेट, विज्ञापन, कॉमिक और खेल कार्टून बनाते हैं। कार्टूनिस्ट उन लोगों के साथ काम कर सकते हैं, जो कहानियां और कैप्शन लिखते हैं या वे खुद भी सब कुछ लिख सकते हैं। कार्टून को पेन, पेंसिल, चारकोल या कंप्यूटर सॉफ्टवेयर से डिजाइन किया जा सकता है। यदि आपके पास चित्रकारी की कला है और आप इस क्षेत्र में करिअर बनाने में रुचि रखते हैं, तो यह एक अच्छा करिअर विकल्प हो सकता है।

डिग्री प्रोग्राम

  • गेमिंग और एनिमेशन में बीएससी (बैचलर ऑफ साइंस)
  • एनीमेशन में बीएससी
  • एनीमेशन और वीएफएक्स में बीएफए (बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स)

आवश्यक कौशल रचनात्मकता, विवरण पर ध्यान और कला जगत की अच्छी समझ कार्टूनिस्ट बनने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • स्व-शिक्षण और निरंतर सीखते रहना सफलता की कुंजी है।
  • आपके पास चीजों को उनकी विशिष्ट शैली में चित्रित करने की प्रतिभा होनी चाहिए।
  • अपनी राय और विचार बनाने के लिए विभिन्न विषयों में गहरी रुचि की आवश्यकता होती है।
  • कार्टूनिस्टों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आस-पास की रोजमर्रा की चीजों में हास्य खोजें, इसलिए मानवीय भाव और व्यवहार, बाजार के सामान्य दृश्य, स्टेशन के जानवर, फर्नीचर आदि को चित्रित करने का अभ्यास करें।

डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स डिप्लोमा अल्पकालिक पाठ्यक्रम हैं, जो किसी करिअर क्षेत्र से संबंधित विशिष्ट कौशल और वर्कफ्लो सिखाते हैं। डिप्लोमा कोर्स तीन महीने से दो साल तक चल सकते हैं।

  • एनीमेशन और ग्राफिक डिजाइन में बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स)
  • डिजिटल फिल्म मेकिंग और एनिमेशन में बीए
  • एनीमेशन में बैचलर ऑफ डिजाइन
  • गेमिंग और एनिमेशन में एमएससी (मास्टर ऑफ साइंस)
  • एनीमेशन और वीएफएक्स में एमएससी
  • एनीमेशन में एमएससी
  • एनीमेशन, ग्राफिक्स और वेब डिजाइन में एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स)
  • एनीमेशन और ग्राफिक डिजाइन में एमए (मास्टर ऑफ आर्ट्स)
  • डिजिटल फिल्म मेकिंग और एनिमेशन में एमए
  • एनीमेशन में मास्टर ऑफ डिजाइन
  • 2D और 3D एनीमेशन में डिप्लोमा
  • स्क्रीन और मीडिया एनिमेशन में डिप्लोमा
  • 3D मॉडलिंग और एनिमेशन में डिप्लोमा
  • डिप्लोमा इन एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स
  • कार्टूनिंग और एनिमेशन में डिप्लोमा
  • वीएफएक्स में सर्टिफिकेट
  • 2D एनीमेशन में सर्टिफिकेट
  • 3D एनीमेशन में सर्टिफिकेट
  • ग्राफिक डिजाइन में सर्टिफिकेट
  • कंप्यूटर ग्राफिक्स में सर्टिफिकेट

शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम से 12वीं करने वाले छात्र कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। मास्टर डिग्री के लिए, कॉलेज पात्रता मानदंड के रूप में कला या संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। आर्ट में एक औपचारिक डिग्री आपको डिजाइन, चित्रण, एनीमेशन और कैरिकेचर जैसे विषयों में प्रशिक्षित कर सकती है। यह आपको अपने कौशल को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना भी सिखाता है।

तकनीकी कौशल

कार्टूनिस्ट डिजाइन हाथ, डिजिटल टूल का इस्तेमाल करके कैरेक्टर, बैकड्रॉप और और दूसरे तत्व बना सकते हैं। इस क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ रहा है। एक कार्टूनिस्ट अपने आउटपुट को बेहतर बनाने, उत्पादकता बढ़ाने और अपने रिज्यूमे में कौशल जोड़ने के लिए प्रासंगिक तकनीकी कौशल से खुद को रूबरू करवा सकता है। अगर आप कार्टूनिस्ट बनना चाहते हैं, तो फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर, आफ्टर इफेक्ट, इन डिजाइन, प्रोक्रिएट जैसे टूल्स में महारत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करें।

अनुभव प्राप्त करें

आप फ्रीलांसिंग के जरिए स्थानीय समाचार पत्रों, पत्रिकाओं या वेबसाइटों के लिए फ्रीलांस काम करके शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा, स्थापित कार्टूनिस्ट या स्टूडियो के साथ इंटर्नशिप या सहायक भूमिकाओं के लिए आवेदन करके व्यावहारिक अनुभव भी हासिल कर सकते हैं। अपने कौशल को निखारने और विश्वसनीयता हासिल करने के लिए कार्टूनिंग प्रतियोगिताओं में भाग जरूर लें।

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन - अहमदाबाद
  • इंडस्ट्रयल डिजाइन सेंटर - मुंबई
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल आर्ट एंड एनिमेशन - कोलकाता
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नोएडा, दिल्ली
  • फ्रेमबॉक्स एनिमेशन इंस्टीट्यूट - मुंबई
  • पिकासो एनिमेशन कॉलेज - नई दिल्ली

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी