भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ICAR IVRI YP Recruitment 2026: आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका

ICAR IVRI Vacancy : आईसीएआर-आईवीआरआई ने यंग प्रोफेशनल-1 (YP-I) के दो पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

हितेश तिवारी

ICAR IVRI Jobs : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के अंतर्गत आने वाले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI), इज्जतनगर ने यंग प्रोफेशनल-1 (YP-I) के दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती "आईसीएआर-ऑल इंडिया नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन चैलेंजिंग एंड इमर्जिंग डिजीज ऑफ एनिमल्स (AINP-CEDA)" परियोजना के तहत संविदा (Contract) के आधार पर की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक पीडीएफ फाइल के रूप में 13 जुलाई 2026 तक ईमेल के जरिए भेजना होगा।

इसके बाद 15 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से आईसीएआर-आईवीआरआई, इज्जतनगर (बरेली) में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर सितंबर 2026 तक नियुक्ति मिलेगी, जिसे परियोजना की अवधि बढ़ने पर मार्च 2027 तक बढ़ाया जा सकता है।

आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास पशु चिकित्सा विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव सूचना विज्ञान, जैव रसायन, जीवन विज्ञान या बायोमेडिकल साइंस में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

संस्थान ने विषाणु विज्ञान तकनीक, सेल कल्चर, एम्ब्रियोनेटेड एग इनोकुलेशन, मॉलिक्यूलर तकनीक, क्लोनिंग, एलिसा, एलएफए, डॉट ब्लॉट, फील्ड सर्वे, सैंपल कलेक्शन तथा एमएस ऑफिस, एक्सेल और पावरपॉइंट का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

आवेदन ईमेल के माध्यम से 13 जुलाई 2026 तक भेजें

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 30,000 रुपये प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा।

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी और चयन पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को आवेदन पत्र, स्वप्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां और सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लेकर उपस्थित होना होगा, जहां दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

संस्थान की ओर से आवेदन शुल्क का कोई उल्लेख नहीं किया गया है और न ही किसी शारीरिक मानक की शर्त रखी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन पत्र में सभी जानकारियां सही भरें, क्योंकि किसी भी स्तर पर गलत जानकारी मिलने पर उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा