CA Intermediate May 2026 परीक्षा रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

ICAI CA Intermediate Result 2026 Out: सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

CA Intermediate Result : आईसीएआई ने CA Intermediate May 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।

हितेश तिवारी

ICAI Result : चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA Intermediate May 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी भरते ही उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है। ICAI ने सभी अभ्यर्थियों से सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना रिजल्ट देखें।

CA Intermediate May 2026 परीक्षा रिजल्ट जारी

इस बार महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल की है। उन्होंने 600 में से 531 अंक प्राप्त किए, जो 88.50 प्रतिशत के बराबर हैं। दूसरे स्थान पर अबिनव सतीश रहे, जिन्होंने 530 अंक यानी 88.33 प्रतिशत के साथ AIR 2 हासिल की। वहीं तीर्थ जैन ने 519 अंक (86.50 प्रतिशत) हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-3 प्राप्त की।

इन तीनों छात्रों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि सही रणनीति, लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ सीए जैसी कठिन परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। इस बार भी छात्रों को अपनी सुविधा के अनुसार एक ग्रुप या दोनों ग्रुप की परीक्षा देने का विकल्प दिया गया था।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देखें

CA Intermediate May 2026 परीक्षा का आयोजन 5 मई से 15 मई 2026 के बीच किया गया था। ग्रुप-I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को, जबकि ग्रुप-II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई को आयोजित हुई थीं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं और "CA Intermediate Result May 2026" लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें। स्क्रीन पर दिखाई देने वाले स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। आगे की प्रक्रिया और अन्य अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला