हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

HPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती शुरू, 2 जुलाई तक करें आवेदन

HPPSC Assistant Professor Recruitment : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

Assistant Professor Vacancy : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। सरकारी कॉलेजों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित विषय में आवश्यक अनुभव और अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा, जिनका विवरण भर्ती अधिसूचना में दिया गया है।

अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन भरें

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करने होंगे, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पहले से पंजीकृत उम्मीदवार सीधे लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी शर्तों के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ने की सलाह दी गई है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?