महिला हेल्थ वर्कर (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

गुजरात में महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

Gujarat Health Worker Recruitment 2026 : गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास और ANM कोर्स किए उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

GPSSB Vacancy : अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो गुजरात से शानदार अवसर सामने आया है। गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास मौका है जिन्होंने 12वीं पास करने के साथ ANM या हेल्थ वर्कर से जुड़ा प्रशिक्षण लिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है।

GPSSB ने महिला हेल्थ वर्कर के लिए निकाली भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या ANM (Assistant Nurse Midwife) कोर्स किया होना चाहिए। उम्मीदवार का गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है।

इसके अलावा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान और गुजराती या हिंदी भाषा की समझ आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 200 अंकों की होगी और 3 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, गुजराती, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और हेल्थ से जुड़े तकनीकी विषय शामिल होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 वर्षों तक 26,000 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन दिया जाएगा। इसके बाद नियमित सरकारी वेतनमान और भत्तों का लाभ मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार OJAS Gujarat Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा