सुप्रीम कोर्ट (सोर्स-सोशल मीडिया) 
करियर

सुप्रीम कोर्ट में 10वीं पास छात्रों के नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

10वीं के बाद नौकरी करने की चाहत रखने वाले छात्रों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आप 23 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे।

शुभम पाठक

नई दिल्ली: वैसे छात्र जो 10वीं पास करके नौकरी की तालाश कर रहे है ये खबर उनके लिए, जहां सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे छात्रों के लिए भर्ती निकाली है। जहां सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर देख सकते है। हलांकि इन पदो पर आवेदन की प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू होने वाला है। वहीं अभ्यर्थी 12 सितंबर तक इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

इतने पदों पर निकली भर्तियां

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नोइंग) के पद पर 80 रिक्तियां निकाली हैं, जिसमें लेवल-3 वेतनमान के तहत 46,210 रुपये तक मासिक वेतन दिया गया है। वहीं बात योग्यता की करें तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग/पाककला में न्यूनतम एक वर्ष का पूर्णकालिक डिप्लोमा अनिवार्य है।

भूतपूर्व सैनिकों के लिए विशेष आरक्षण

मिली जानकारी के अनुसार इन पदों पर भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों को विशेष आरक्षण मिल रहा है, अगर आप भूतपूर्व सैनिक है तो आपको मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग/पाककला में एक वर्ष का पूर्णकालिक डिप्लोमा की डिग्री की जरूरत नहीं होगी। हलांकि आपके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कुकिंग/कैटरिंग क्षेत्र में ट्रेड/योग्यता प्रमाणपत्र हो।

कितना है आवेदन शुल्क

अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस भर्ती में आवेदन के लिए कितना शुल्क देना होगा। जारी नोटिफिकेशन की माने तो आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/ईएसएम/एफएफ आश्रितों/विधवाओं/तलाकशुदा महिलाओं/न्यायिक रूप से अलग रह रही महिलाओं (पुनर्विवाह न करने वाली) के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?