पूर्वी तट रेलवे अप्रेंटिस भर्ती  (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

ECoR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन

ECoR Apprentice : पूर्वी तट रेलवे ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

Railway Jobs : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पूर्वी तट रेलवे (ECoR) ने अप्रेंटिस के 1,599 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के तहत की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), भुवनेश्वर की ओर से संचालित होगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर फिटर, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई, पेंटर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, वायरमैन, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट समेत कई ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों में 633 सामान्य, 251 SC, 116 ST, 435 OBC और 164 EWS वर्ग के लिए हैं।

रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

भारतीय रेलवे की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। आयु सीमा और आरक्षित वर्गों को मिलने वाली छूट की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार लागू होगी।

SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की आयु छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ECoR Apprentice Recruitment 2026-27 के लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़ें और अपनी पात्रता जांचें। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और ट्रेड से जुड़ी जानकारी भरें।

10वीं की मार्कशीट, ITI की मार्कशीट और ट्रेड सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र समेत जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फोटो और हस्ताक्षर भी निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क लागू होने पर उसे जमा करें और फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 है, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने से बचना चाहिए।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट