डीडीए भर्ती 2025 (सौ, सोशल मीडिया) 
करियर

डीडीए में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब कर सकेंगे आवेदन

DDA Vacancy 2025: डीडीए में आईं विभिन्न पदों पर कुल 1732 भर्ती जिसमें योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 5 नवंबर बताई गई है।

प्रीति शर्मा

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने विभिन्न पदों पर कुल 1732 भर्ती निकाली है। जिसमें जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, माली, पटवारी आदि सहित विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों पर बहाली की जाएगी। दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

हालांकि विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। जिसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और पदवार रिक्तियों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। जिसकी गणना 1 अगस्त 2025 से होगी।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

डीडीए द्वारा सर्वेयर, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, पटवारी, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, माली, मल्टी टास्किंग स्टाफ, असिस्टेंट डायरेक्टर, लीगल असिस्टेंट, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट, प्रोग्रामर, जूनियर इंजीनियर, नायब तहसीलदार, जूनियर ट्रांसलेटर, डिप्टी डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर (पब्लिक रिलेशन) आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।

डीडीए के विभिन्न पदों पर कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर रिक्रूटमेंट वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद दोबारा लॉगिन करें और एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से पढ़ें।
  • आवेदन के लिए मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण आदि भरें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा करें जो ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से भरा जाएगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

बता दें कि डीडीए के सभी पदों पर भर्ती तीन चरणों में होगी। जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। अलग-अलग पदों के अनुसार स्किल टेस्ट होगा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी आप डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 6 अक्टूबर है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 तक है। इसके लिए परीक्षा दिसंबर या जनवरी में हो सकती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z