छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

CSJMU Recruitment 2026: कानपुर यूनिवर्सिटी में गैर-शिक्षण के 18 पदों पर भर्ती, 50 हजार तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

CSJMU Vacancy : CSJMU Kanpur ने गैर-शिक्षण के 18 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 31 अगस्त से शुरू होंगे। उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हितेश तिवारी

CSJMU Jobs : छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 18 पदों को भरा जाएगा। इनमें वरिष्ठ सर्वर प्रशासक, जूनियर सर्वर प्रशासक, तकनीकी सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ स्थापना अधिकारी और एआई डेवलपर/एआई इम्प्लीमेंटेशन कोडर जैसे पद शामिल हैं। फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक के पद पर भी भर्ती की जाएगी।

सभी पदों पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में पद के अनुसार योग्यता और अन्य शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।

18 गैर-शिक्षण पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। वरिष्ठ सर्वर प्रशासक के लिए आईटी या संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री और डेटा सेंटर संचालन में कम से कम चार साल का अनुभव मांगा गया है। जूनियर सर्वर प्रशासक के लिए स्नातक या डिप्लोमा के साथ दो साल का संबंधित अनुभव जरूरी है। तकनीकी सहायक के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक, CCC/DCA प्रमाणपत्र और दो साल का अनुभव मांगा गया है। कनिष्ठ स्थापना अधिकारी के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और प्रशासनिक क्षेत्र में 3 से 5 साल का अनुभव चाहिए। एआई डेवलपर पद के लिए BCA, B.Tech/BE कंप्यूटर साइंस/आईटी या समकक्ष डिग्री जरूरी है। फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक के लिए संबंधित डिग्री और अनुभव निर्धारित है।

55 हजार तक मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 20 हजार से 55 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वरिष्ठ सर्वर प्रशासक को 38,000 से 45,000 रुपये, जूनियर सर्वर प्रशासक को 25,000 से 35,000 रुपये और तकनीकी सहायक व डेटा एंट्री ऑपरेटर को 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। कनिष्ठ स्थापना अधिकारी के लिए वेतन 35,000 से 50,000 रुपये, जबकि एआई डेवलपर/एआई इम्प्लीमेंटेशन कोडर के लिए 30,000 से 50,000 रुपये निर्धारित है।

फिजियोथेरेपी पुनर्वास समन्वयक को 40,000 से 55,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1,000 रुपये, जबकि SC/ST उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा।

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री