डिजाइन फोटो  
करियर

CCRUM Recruitment 2026: आयुष मंत्रालय के CCRUM में 176 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

Ayush Ministry: आयुष मंत्रालय के तहत CCRUM में रिसर्च ऑफिसर, क्लर्क और MTS समेत 176 पदों पर भर्ती निकली है। 1 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे और आखिरी तारीख 31 जुलाई है। पूरी जानकारी के लिए यहां पर पढ़ें।

वंदना शर्मा

CCRUM Recruitment 2026: भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत्त संगठन 'यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद' ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। सीसीआरयूएम ने ग्रुप-ए, बी और सी के तहत अलग-अलग 176 पदों को भरने के लिए शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इन पदों की संख्या को जरूरत के हिसाब से घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इन पदों पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है।

ग्रुप ए, बी और सी में खाली पदों का विवरण

इस भर्ती के जरिए विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। ग्रुप-ए में रिसर्च ऑफिसर के 16, पैथोलॉजी के 2 और फिजियोलॉजी का 1 पद शामिल है। वहीं ग्रुप-बी में स्टाफ नर्स के 7, मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट के 12, रिसर्च असिस्टेंट के 3 और कई अन्य पद खाली हैं।

ग्रुप-सी के तहत सबसे ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। इसमें अपर डिविजन क्लर्क के 31, लोअर डिविजन क्लर्क के 26, फार्मासिस्ट के 6, स्टेनोग्राफर के 7 और मल्टी टास्किंग स्टाफ  के 43 सबसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसके अलावा स्टाफ कार ड्राइवर के भी 4 पद भरे जाएंगे।

कैसे होगा चयन और कब आएगी पूरी डिटेल

योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद चुने गए कैंडिडेट्स को सीसीआरयूएम के तय नियमों के अनुसार बेहतरीन सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदक ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले विभाग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस फुल नोटिफिकेशन में हर पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और सैलरी की पूरी और सटीक जानकारी दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है