ऑनलाइन स्किल्स से बनाएं करियर( फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
करियर

Work From Home: डिजिटल दौर में बदल रहा करियर का ट्रेंड, इन फील्ड्स में बढ़ रही नौकरियों की डिमांड

AI Career Opportunities: अगर आप घर बैठे Work From Home Jobs की तलाश कर रहे हैं, तो Digital Marketing, Content Writing और Graphic Designing जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए शानदार अवसर मौजूद हैं।

यति सिंह

Remote Jobs For Freshers: साल 2020 में कोरोना महामारी के बाद कई दफ्तरों में Work From Home का ट्रेंड तेजी से बढ़ गया था। जहां एक तरफ लोग अपने करियर को लेकर परेशान थे, वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने WFH को नए अवसर के रूप में चुना। आज के दौर में Work From Home सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि करियर का नया माध्यम बनकर उभरा है।

कई लोग नौकरी के लिए छोटे शहरों से बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं, लेकिन डिजिटल दौर और इंटरनेट की बढ़ती सुविधा ने युवाओं की इस परेशानी को काफी हद तक कम कर दिया है। Content Writing, Graphic Designing, Social Media Management, Video Editing, Digital Marketing, Data Entry और Online Customer Support जैसी नौकरियों की मांग लगातार बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि Work From Home के जरिए किन-किन फील्ड्स में करियर बनाया जा सकता है।

Content Writing और Blogging

अगर किसी की लिखने में रुचि है और वह अपने करियर की शुरुआत के लिए अच्छा अवसर तलाश रहा है, तो Content Writing और Blogging एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज के समय में वेबसाइट्स, ट्रैवल कंपनियां, टेलीकम्युनिकेशन, धार्मिक वेबसाइट्स और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं। इस फील्ड में स्किल्स और क्रिएटिविटी के दम पर घर बैठे अच्छा करियर बनाया जा सकता है।

Graphic Designing और Video Editing

आधुनिक दौर में हर कोई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में कई कंपनियों और कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतरीन Graphic Designers और Video Editors की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि इस फील्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है। YouTube, Instagram और मीडिया कंपनियां लगातार Creative Professionals को हायर कर रही हैं। Canva, Photoshop, Premiere Pro और CapCut जैसे डिजिटल टूल्स सीखकर युवा घर बैठे अच्छी कमाई कर सकते हैं।

Social Media और Digital Marketing Jobs

आज के समय में ज्यादातर कंपनियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी पहुंच बढ़ा रही हैं। ऐसे में Social Media Managers और Digital Marketing Experts की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। Facebook Ads, Instagram Marketing और SEO जैसे कोर्स सीखकर युवा इस फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं।

बैंकिंग सेक्टर और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में बढ़ीं Online Jobs

आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग सेक्टर और एजुकेशन सेक्टर भी ऑनलाइन काम को बढ़ावा दे रहा है। इस फील्ड में बेसिक कंप्यूटर नॉलेज और ऑनलाइन फॉर्म्स की समझ होना जरूरी माना जाता है।

कई Academic University और संस्थानों में Documentation Verification और Online Query Handling के लिए कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है। अगर आप घर बैठे नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बैंक और यूनिवर्सिटी सेक्टर में भी Online Work के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां