बैंक जॉब (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, जानें भर्ती प्रक्रिया और योग्यता

Bank Jobs: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो उससे पहले भर्ती प्रक्रिया, जरूरी योग्यता, परीक्षा पैटर्न और तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जरूर जान लें। जिससे आपको आगे चलकर परेशानी न हो।

प्रीति शर्मा

Career News: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो इसमें करियर के बेहतर ऑप्शन मिल जाते हैं। हर साल देश में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय बैंकों में क्लर्क से लेकर स्पेशलिस्ट ऑफिसर तक के हजारों पदों पर भर्ती निकाली जाती है। लेकिन बैंक में करियर बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। आज हम आपको बैंक में भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और जरूरी योग्यता के बारे में बताएंगे। जिससे आपको बैंकिंग सेक्टर में जॉब के बेहतर ऑप्शन मिल सकेंगे।

भारत में बैंक की नौकरियां दो तरह की होती हैं। पहली सरकारी और दूसरा निजी। सरकारी बैंकों में भर्ती मुख्य रुप से आईबीपीएस, एसबीआई और आरबीआई के जरिए की जाती है। जिसमें क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ऑफिसर और ग्रेड बी ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती होती है। जिसके लिए स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होती है। वहीं, स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आईटी, एचआर, मार्केटिंग या लॉ जैसे विषयों की योग्यता मांगी जाती है।

कैसे होता है सिलेक्शन

क्लर्क के पद के लिए 20 से 28 साल, पीओ के लिए 20-30 साल और आरबीआई ग्रेड बी के लिए 21 से 30 साल तक की उम्र होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी मिलती है। परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। पहले चरण की परीक्षा में रीजनिंग, इंग्लिश और मैथ्स के सवाल पूछे जाते हैं। वहीं मेन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर और बैंकिंग से जुड़े प्रश्न होते हैं। इसके बाद फाइनल चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है।

कितनी मिलती है सैलरी

बैंकिंग सेक्टर में उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और कई सुविधाएं भी दी जाती हैं। महंगाई भत्ता, घर का किराया, मेडिकल सुविधा, पेंशन और बोनस मिलता है। एक बैंक पीओ की शुरुआती सैलरी करीब 60 हजार रुपए प्रतिमाह तक होती है। वहीं, क्लर्क की सैलरी 40 हजार के करीब होती है।

कैसे करें तैयारी

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो नियमित रुप से मॉक टेस्ट दें और करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस रोज पढ़ें। इसके साथ ही पिछले साल के पेपर को हल करके टाइम मैनेजमेंट पर भी फोकस करें। बैंक में सरकारी नौकरी पाना मुश्किल नहीं है। सिर्फ सही रणनीति और नियमित अभ्यास के जरिए इस क्षेत्र में बेहतर विकल्प मिल सकते हैं।

CM फडणवीस-एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, नासिक सिंहस्थ कुंभ ध्वजारोहण का दिया न्यौता

पूर्व सीएम पिनराई विजयन को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CMRL मामले में 7 दिन तक जांच पर रोक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?