बिहार भर्ती (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

बिहार में हॉस्टल मैनेजर सहित इन पदों पर निकली भर्ती, ग्रैजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

BTSC Recruitment 2025: बिहार में वर्क इंस्पेक्टरर, डेंटल हाइजीनिस्ट, हॉस्टल मैनेजर की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथित 5 जनवरी 2026 तक तय की गई है।

प्रीति शर्मा

Bihar Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने अपनी तीन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हॉस्टल मैनेजर, वर्क इंस्पेक्टर और डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

बिहार के तकनीकी सेवा आयोग में हॉस्टल मैनेजर, वर्क इंस्पेक्टर और डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तीन भर्तियों के लिए आयोग ने अलग-अलग नोटिस जारी किया है। जिसमें हॉस्टल मैनेजर के 91 पद, डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 पद और वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती होगी।

भर्ती के लिए योग्यता

डेंटल हाइजीनिस्ट के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होनी चाहिए। बिहार या अन्य राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डेंटल हाइजीनिस्ट में दो साल का डिप्लोमा किया हो। इसके अलावा वर्क इंस्पेक्टर के लिए 10वीं पास और आईटीआई ड्राफ्ट्समैन सिविल/ सर्वेयर/ प्लंबर ट्रेड की परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

हॉस्टल मैनेजर के लिए योग्यता

हॉस्टल मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों को बीएससी में उत्तीर्ण या ग्रेजुएट तथा होटल मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है और आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।  सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जहां पर कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://btsc.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
  • फॉर्म की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और बेसिक जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और डिटेल्स को अच्छे से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड