नई दिल्ली: आखिरकार त्रिपुरा के 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हुआ है। जी हां आपको बता दें कि हाल ही में त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TBSE) ने आज, 06 जुलाई को टीबीएसई माध्यमिक परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। दरअसल त्रिपुरा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड रिजल्ट की घोषणा कर दी है। मार्कशीट चेक करने का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in पर देख सकते है। इसके अलावा आप कई अन्य तरीके भी परिणाम देख सकते है। आइए जानते है कैसे देखें परिणाम..
आपको बता दें कि आप अपना रिजल्ट मात्र एक SMS के जरिये भी देख सकते है। दरअसल सबसे पहले फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें। इसके बाद, टीबीएसई कक्षा <स्पेस>रोल नंबर टाइप करें। अब, इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें। अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा। इस आसान तरीके से आप अपना रिजल्ट देख सकते है।
tbse.tripura.gov.in
tripuraresults.nic.