बिहार स्पेशल टीचर भर्ती (सौ. फ्रीपिक) 
करियर

बिहार में स्पेशल टीचर के 7279 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

BPSC Teacher Vacancy 2025: बिहार में शिक्षक की नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है जहां स्पेशल टीचर के कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आपके पास CTET या BTET होना अनिवार्य है।

प्रीति शर्मा

BPSC Teacher Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पेशल टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। यह भर्ती बीएसएसटीईटी के माध्यम से की जा रही है। जिन लोगों को पुराने नियमों की वजह से शिक्षक बनने में दिक्कत हो रही थी अब B.ed और D.EL.Ed दोनों तरह के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ जरूरी योग्यता होनी अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता बिहार निवासी को मिल पाएगी। इसके साथ ही आपके पास  D.EL.Ed या B.ED या समकक्ष कोई मान्यता प्राप्त शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा CTET या BTET जैसे किसी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट को पास किया हो।

कब कर सकेंगे आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार विशेष विद्यालय अध्यापक पद के लिए परीक्षा 29 जनवरी 2026 को हो सकती है जबकि जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक और व्याख्याता पदों के लिए परीक्षा 29 और 30 जनवरी को संभावित है।

विशेष शिक्षक बनने का मौका

बीपीएससी द्वारा स्पेशल स्कूल टीचर भर्ती 2025 के तहत कुल 7279 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें क्लास 1 से 5 के लिए 5534 पद और क्लास 6 से 8 के लिए 1745 पद शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो बिहार के विशेष विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं।

आयु सीमा में छूट

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष तक होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरणों में होगा। पहले लिखित परीक्षा, फिर मेरिट लिस्ट के आधार पर तय उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। अंतिम चरण में उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान और इंटरव्यू के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार