बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के कुल 575 पदों पर भर्ती  सोर्स- इमेज बाजार
करियर

बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर बनने का मौका, 575 पदों पर भर्ती; ₹1.15 लाख तक वेतन, ऐसे करें आवेदन

BCECEB Recruitment Apply Online: बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जानें वेतन, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के कुल 575 पदों पर भर्ती होगी।

  • ऑनलाइन आवेदन 2 नवंबर से शुरू होकर 23 नवंबर 2026 तक चलेंगे।

  • चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1.15 लाख रुपये वेतन मिलेगा और नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।

Bihar Resident Tutor Bharti 2026: मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम करने का अवसर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के कुल 575 पदों पर भर्ती निकाली है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने करीब 1.15 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आयु सीमा, शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।

बिहार में 575 पदों पर होगी नियुक्ति

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) की इस भर्ती के जरिए राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पद भरे जाएंगे। अलग-अलग मेडिकल विभागों में इन पदों का आवंटन किया जाएगा। विभागवार रिक्तियों की विस्तृत जानकारी BCECEB की ओर से जारी प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध होगी।

विभाग (Department)पदों की संख्या
रेडियोथेरेपी (Radiotherapy)72
रेडियोलॉजी (Radiology)68
ट्यूबरकुलोसिस एंड चेस्ट डिजीज (Tuberculosis & Chest Diseases)68
साइकियाट्री (Psychiatry)58
फिजियोलॉजी (Physiology)57
एनाटॉमी (Anatomy)56
डर्मेटोलॉजी (Dermatology)56
फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (Physical Medicine & Rehabilitation)55
प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (Preventive & Social Medicine)52
जेरियाट्रिक्स (Geriatrics)33
कुल पद (Total Posts)575

2 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

बता दें कि बिहार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकेंगे।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित दस्तावेज सही तरीके से दर्ज करना जरूरी है।

गतिविधि (Event)तारीख एवं समय
ऑनलाइन आवेदन शुरू2 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख23 नवंबर 2026 (रात 10:00 बजे तक)
फीस भुगतान की आखिरी तारीख23 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन में सुधार की तारीख24 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा?

इस भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी श्रेणी के अनुसार पात्रता जरूर जांच लें।

हर महीने मिलेगा करीब 1.15 लाख रुपये वेतन

सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 1,15,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर नियुक्ति की अवधि तीन साल निर्धारित की गई है। मेडिकल क्षेत्र में अनुभव हासिल करने और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 2,250 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को ऑनलाइन भुगतान के दौरान लागू प्रोसेसिंग चार्ज भी देना पड़ सकता है।

शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकेगा। भुगतान पूरा होने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रख लें।

भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके अपना सकते हैं:

  • सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती से संबंधित सेक्शन खोलें।

  • ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।

  • New Registration विकल्प चुनकर अपनी जानकारी दर्ज करें।

  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।

  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और विभाग से जुड़ी जानकारी भरें।

  • निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सभी जानकारियां जांच लें।

  • 2,250 रुपये काउंसलिंग शुल्क और लागू प्रोसेसिंग चार्ज जमा करें।

  • फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज और फीस की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी