बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तारीख बदली (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम

Bihar Police Recruitment : बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी विभाग में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। पहले परीक्षा 21 जून को होनी थी, लेकिन अब यह 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

हितेश तिवारी

Constable Operator Exam : बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस दूरसंचार एवं तकनीकी विभाग में सिपाही (प्रचालक) के 993 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

पहले यह परीक्षा 21 जून 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख घोषित कर दी गई है। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा कार्यक्रम में टकराव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली

दरअसल, 21 जून को ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से NEET (UG) 2026 की स्थगित परीक्षा भी आयोजित की जा रही है। दोनों परीक्षाओं की तारीख एक होने से कई उम्मीदवारों को परेशानी हो सकती थी। इसी कारण बोर्ड ने परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।

अब बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा 28 जून 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें

भर्ती बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि परीक्षा में प्रवेश केवल ई-एडमिट कार्ड के माध्यम से ही दिया जाएगा। उम्मीदवार 15 जून 2026 से अपनी परीक्षा तिथि और केंद्र जिले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं ई-एडमिट कार्ड 22 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों को ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होगी, वे 26 जून को CSBC कार्यालय जाकर डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट CSBC Bihar पर नई जानकारी चेक करते रहें।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग