BBMB में हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर भर्ती सोर्स -AI
करियर

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

BBMB Hindi Translator Vacancy: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 21 सितंबर है।

करुणा नंद शाहवाल

Chandigarh Hindi Translator Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB), चंडीगढ़ ने नियमित आधार पर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 9 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BBMB की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे, जबकि डाक, व्यक्तिगत या अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। भर्ती से जुड़ी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क की विस्तृत जानकारी जल्द विस्तृत अधिसूचना में जारी की जाएगी।

हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर भर्ती

दरअसल, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), चंडीगढ़ ने सीधी भर्ती के जरिए नियमित आधार पर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

31 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाईन आवेदन

हिंदी ट्रांसलेटर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं,

वे बीबीएमबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

केवल ऑनलाइन फॉर्म होंगे स्वीकार

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि किसी अन्य फॉर्मैट में भेजे गए आवेदन फॉर्म को अस्वीकार किया जा सकता है। वहीं, कोई भी आवेदन हाथ से, व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

3 वर्ष की होगी प्रोबेशन अवधि

बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक के पदों पर नियुक्त किए गए उम्मीदवारों की प्रोबेशन की अवधि 3 वर्ष की होगी और इस दौरान हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए पंजाब सीएसआर/बीबीएमबी या डीसी रेट (जो भी लागू हो) के अनुसार शुरुआती पे-स्केल में से जो भी ज्यादा हो, उसका भुगतान किया जाएगा।

विस्तृत अधिसूचना जल्द होगी जारी

बता दें कि बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक पोस्ट पर नियुक्ति के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन