रेलवे एनटीपीसी के आवेदन (सौ.सोशल मीडिया) 
करियर

रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका, RRB एनटीपीसी भर्ती के लिए शुरु हुए आवेदन, जल्दी करें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु की है। यहां पर रेलवे की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरु हो गए है तो वहीं पर इसके लिए पात्रता औऱ फीस को लेकर जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की है।

दीपिका पाल

नवभारत करियर डेस्क:  सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है जहां पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 8 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु की है। यहां पर रेलवे की नौकरी के लिए प्रयास कर रहे युवाओं के लिए आवेदन 14 सितंबर से शुरु हो गए है तो वहीं पर इसके लिए पात्रता औऱ फीस को लेकर जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी की है।

यहां पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ही जारी है इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर एक्टिव गया है। चलिए जानते है पदों की संख्या और पात्रता की जानकारी।

इन पदों के लिए निकाली भर्ती

आपको बताते चलें कि, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के लिए करीबन 8113 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है। इन पदों में चीफ कॉमर्शियल/ टिकट सुपरवाइजर के 1736 पदों, स्टेशन मास्टर के 994 पदों, गुड ट्रेन मैनेजर के 3144 पदों, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट/ टाइपिस्ट के 1507 पदों और सीनियर क्लर्क/ टाइपिस्ट के कुल 732 पदों पर नियुक्तियां निकाली गई है।

जानें आवेदन के लिए पात्रता और फीस

यहां पर आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए पात्रता निर्धारित की गई है। इसमें अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना जरुरी है तो वहीं पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 33/ 36 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को उम्र की कैटेगरी के अनुसार छूट दी गई है। इस परीक्षा के लिए फीस की बात करें तो, आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार, परीक्षा के लिए शुल्क चुकाना होगा। भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला वर्ग को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।

जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

यहां पर आवेदन करने के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट पर दी हुई लिंक पर आवेदन कर सकते है। इसके अलावा इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
  • आवेदन के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पहले पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भर पाएंगे।
  • अंत में आपको तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए