AIESL में नौकरी का मौका (सौ.सोशल मीडिया) 
करियर

50 हजार रुपए महीना कमाने का शानदार मौका, RSO और सिक्योरिटी के पदों निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (AIESL)ने अपने यहां पर रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर (RSO) एवं असिस्टेंट सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) के रिक्त पदों पर आवेदन निकाले है। यहां पर अप्लाई करते ही आपकी सपनी की नौकरी आपको मिलेगी।

दीपिका पाल

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है जहां पर एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (AIESL)ने अपने यहां पर रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर (RSO) एवं असिस्टेंट सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) के रिक्त पदों पर आवेदन निकाले है। यहां पर अप्लाई करते ही आपकी सपनी की नौकरी आपको मिलेगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए AIESL ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 24 सितंबर है।

जाने कितने पदों पर निकली भर्ती

एआई इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड (AIESL) ने इन रिक्त पदों के लिए नोटिफिकेशन (AIESL/HR-HQ/2024/4779) जारी कर भर्ती निकाली गई है।इस भर्ती के माध्यम कुल 76 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर के 3 एवं असिस्टेंट सुपरवाइजर के 73 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के तरीके भी बताए गए है। आवेदन गूगल लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन पत्र निर्धारित पते "मुख्य मानव संसाधन अधिकारी, एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड कार्मिक विभाग, दूसरी मंजिल, सीआरए बिल्डिंग, सफदरजंग हवाई अड्डा परिसर, अरबिंदो मार्ग, नई दिल्ली - 110003" पर भेजना होगा।

इस गूगल लिंक से करें आवेदन

आवेदन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए फीस निर्धारित की गई है। इसके अनुसार अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। एससी/ एसटी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा की जा सकती है।

कितनी मिलेगी सैलरी

इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों के लिए वेतन अलग से निर्धारित किया गया है। इसमें ही रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 47,625 रुपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा वहीं असिस्टेंट सुपरवाइजर के पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 27,940 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

नोटिफिकेशन

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देख सकते हैं जिससे आपको पूरी जानकारी मिल सकती है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए