बारामूला में आंगनवाड़ी के 29 पदों पर भर्ती (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

Anganwadi Recruitment 2026: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 29 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास महिलाएं करें

Anganwadi Vacancy : सीडीपीओ कार्यालय, पोषण परियोजना यूआरआई, बारामूला ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 29 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास महिला ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं।

हितेश तिवारी

Anganwadi Worker Recruitment : बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय, पोषण परियोजना, यूआरआई, बारामूला ने आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत संगिनी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) और सहायिका (आंगनवाड़ी सहायक) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 29 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें 7 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 22 आंगनवाड़ी सहायिका के पद शामिल हैं।

इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन संबंधित सीडीपीओ पोषण परियोजना यूआरआई कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। भर्ती विभिन्न पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की जाएगी, जहां स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर आंगनवाड़ी के 29 पदों पर भर्ती

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (संगिनी) पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (10+2) पास होना अनिवार्य है। इस पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक (Graduation) निर्धारित की गई है, यानी स्नातक से अधिक योग्यता रखने वाली महिलाएं आवेदन नहीं कर सकेंगी। चयन 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

वहीं आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। यदि किसी क्षेत्र में 10वीं पास उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती हैं, तो 8वीं पास उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है। सहायिका पद के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 के अनुसार 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

10वीं-12वीं पास महिलाएं 15 दिनों के भीतर आवेदन करें

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना से आवेदन पत्र प्राप्त या डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं। साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

आवेदन जमा करने से पहले फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। इसके बाद आवेदन पत्र को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में जमा करना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला