कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
करियर

AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) जूनियर इंजीनियर (JE) और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एएआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां जानिए कैसे कर सकते है आवेदन...

आकाश मसने

AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) जूनियर इंजीनियर (JE) और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए एएआई ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai।aero के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 मार्च 2025 है। हालांकि, AAI नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी। परीक्षा की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को सालाना 13 लाख रुपये का CTC मिलेगा। एएआई भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी और चयन प्रक्रिया सहित सभी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई हैं।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 307 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन फीस और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

AAI भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एएआई की आधिकारिक वेबसाइट aai।aero पर जाएं।
  • नॉन एग्जीक्यूटिव या जूनियर इंजीनियर के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त करें।
  • जरूरी पर्सनल और एजुकेशन की डिटेल आवेदन में भरें।
  • एजुकेशनल प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण और लेटेस्ट फोटो सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • उपलब्ध माध्यमों से आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • अपनी डिटेल का रिव्यू करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म जमा करें। आगे के लिए एक प्रिंटआउट लें।
  • एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव वैकेंसी

इएयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 307 वैकेंसियों को भरना रखा है। इनमें से 83 जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए और 224 नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हाेगी। नीचे पद के अनुसार आप वैकेंसी चेक कर सकते हैं। करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इन पदों पर होगी भर्ती

  1. जूनियर इंजीनियर (अग्निशमन सेवा) - 13
  2. जूनियर इंजीनियर (मानव संसाधन) - 66
  3. जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) - 4
  4. वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) - 4
  5. वरिष्ठ सहायक (लेखा) - 21
  6. वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) - 47
  7. जूनियर सहायक (अग्निशमन सेवा) - 152

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला