नौकरी (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Jobs in India: साल 2025 में आएगी नौकरियों में बहार, कंपनियों ने दिया इशारा

जीनियस कंसल्टेंट्स ने एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 45 प्रतिशत कंपनियां अपने कंपनी में काम करने वाले टेंपररी एम्पॉयीस को परमनेंट पोस्ट पर हायर कर सकती है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश में रोजगार की खोज में बैठे युवाओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस साल रोजगार के कई अवसर मिलने वाले हैं। देश की 45 प्रतिशत कंपनियों ने ये कहा है कि वे परमनेंट जॉब निकालने की योजना बना रही हैं, जिससे नौकरी खोजने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में किन सेक्टर में नौकरी का अवसर मिल सकता है।

शनिवार को जारी वर्कफोर्स सोल्यूशन और ह्यूमन रिर्सोसेज सर्विस प्रोवाइडर जीनियस कंसल्टेंट्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 45 प्रतिशत कंपनियां नए परमनेंट पोस्ट पर नियुक्ति करने की स्कीम बना रही हैं, जबकि 13 प्रतिशत मौजूदा पोस्ट पर कर्मचारियों को बदलने की प्लानिंग बना रहे हैं। जीनियस कंसल्टेंट्स ने ये रिपोर्ट करीब 1600 मार्केट एक्सपर्ट लोगों से बातचीत करके तैयार की है।

कॉन्ट्रेक्ट जॉब्स की संख्या बढ़ी

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर काम करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। कई सारी कंपनियां अपना काम टेंपररी एम्पॉयीज से करवा ले रही हैं। 26 प्रतिशत कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने टेंपररी और कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर काम करने वाले कर्मचारियों को हायर करने में ज्यादा इंटरेस्ट दिखायी है। हालांकि,16 प्रतिशत संगठनों ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कोई रिक्रूटमेंट स्कीम नहीं होने का संकेत दिया, जो कि परमनेंट जॉब मार्केट के लिए एक पॉजिटिव इशारा है।

कहां मिलेगी ज्यादा जॉब

रिपोर्ट के अनुसार, 37 प्रतिशत एम्पॉलयी ने कहा कि उनका लक्ष्य मिडिल लेवल के प्रोफेशनल की भर्ती करना है, जबकि 26 प्रतिशत ने कहा कि वे गिग कर्मचारी यानी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए डिलीवरी करने वाले लोगों को हायर कर सकते हैं। इसके इलावा 19 प्रतिशत कंपनियां फ्रेशर्स को नौकरी देने में इंटरेस्ट दिखा रही हैं। साथ ही, 18 प्रतिशत कंपनियां सीनियर लेवल पर लोगों को हायर कर सकती हैं, जिसमें 21 प्रतिशत कंपनियां रिटेल, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स सेक्टर की हैं।

कंपनियां आईटी और टेलीकॉम सेक्टर में 13 प्रतिशत, ट्रांसपोर्ट और रियल एस्टेट में 10 प्रतिशत नई टैलेंड जॉब निकालने के लिए बोल रही हैं। इस साल इन सेक्टर्स में फ्रेशर्स के साथ-साथ एक्सपीरियंस लोगों को भी नौकरियां मिल सकती है।

Delhi Building Collapse Live: अब तक 6 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फ्रांस में हिंदू मंदिर का लोकार्पण देख गदगद हुए PM मोदी, बोले- यह वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतीक -VIDEO

Weather Update: यूपी-उत्तराखंड से बिहार-बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा

सत्य निकेतन हादसा: क्या बिल्डिंग प्लान मंजूर था? 6 मौतों के बाद अवैध निर्माण पर उठे कई गंभीर सवाल

Garba Controversy: VHP की गरबा गाइडलाइन पर सियासत तेज, विपक्ष ने मोहन भागवत के बयान को लेकर उठाए सवाल