इंडियन डिफेंस सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

इन डिफेंस शेयरों से लग सकती है लॉटरी, जबरदस्त प्रॉफिट के लिए करें निवेश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारतीय शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर में जबरदस्त उछाल आया है। जिसके कारण डिफेंस कंपनियों की मार्केट वैल्यू तेजी से बढ़ गई है। माना जा रहा है कि अगले साल ये आंकड़ा बढ़ सकता है।

अपूर्वा नायक

ये 2025 का साल पूरी दुनिया के लिए तनावभरा रहा हैं। जहां यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध और साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल रहा हैं। इन हालातों में डिफेंस सेक्टर के शेयरों में शानदार बढ़त हासिल की है।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति पैदा हो गई थी। जिसके बाद से ही डिफेंस सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया था। निवेशकों ने इन शेयरों के माध्यम से अच्छा खासा प्रॉफिट कमाया था।

इन शेयरों में आया था उछाल

पिछले कुछ दिनों में डिफेंस सेक्टर की मार्केट वैल्यू काफी तेजी से बढ़ी है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल रहा है, जिसने अकेले ही 91,737 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। उसके बाद दूसरे नंबर पर सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड ने 66,040 करोड़ रुपये, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने 42,589 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल ने 47,433 करोड़ रुपये का योगदान दिया था।

डिफेंस सेक्टर में आ सकता है उछाल

आपको बता दें कि भारत सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए डिफेंस बजट 6.8 लाख करोड़ रुपये तय किया है। जिसके आधार पर ये पता चला है कि ये फाइनेंशियल ईयर 2024-25 से लगभग 6.3 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि भारत-प्रशांत महासागर, भारत और पाकिस्तान और भारत और चीन की बॉर्डर पर टेंशन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म इनक्रेड इक्विटीज का ये मानना है कि अगले साल यानी साल 2026-27 में डिफेंस बजट बढ़कर लगभग 7.49 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है यानी इसमें लगभग 10 प्रतिशत की बढ़त हो सकती है। 700 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निफ्टी 25,000 अंकों के पार

इन शेयरों पर लगेगा दांव

ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि इंडियन डिफेंस सेक्टर को लेकर काफी सकारात्मक सोच हैं। ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म जेफरीज ने एचएएल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल और डेटा पैटर्न्स को अच्छा माना है। उनका कहना है कि बढ़ते हुए डिफेंस एक्सपेंस और एक्सपोर्ट के बढ़ते मौके इन कंपनियों के शेयरों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकते हैं।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास