शेयर मार्केट क्रैश (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, लगातार तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार

आज के शेयर बाजार के अंत तक के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। ये गिरावट पिछले 3 दिनों से लगातार चलती आ रही है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : विदेशी कोषों की निकासी जारी रहने और कुछ प्रमुख कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में गुरूवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 495 अंक लुढ़का जबकि एनएसई निफ्टी ने 221 अंक का गोता लगाया। इसको लेकर विश्लेषकों ने कहा कि रियल्टी, वाहन, कंज्यूमर सेगमेंट और टिकाऊ उपभोक्ता कंपनियों के शेयरों में भारी सेलऑफ ने बाजार की धारणा को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

बीएसई का 30 शेयरों पर वाला इंडेक्स सेंसेक्स 494.75 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान एक समय यह 595.72 अंक तक फिसलकर 80,905.64 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का स्टैंडर्ड इंडेक्स निफ्टी 221.45 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,749.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले में 3 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट देखी गई है।

किन शेयरों का प्रदर्शन रहा खास

दैनिक उपभोग के सामान यानी एफएमसीजी बनाने वाली नेस्ले का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 899.49 करोड़ रुपये रहने से इसके शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई ने भारतीय बाजार से निकासी जारी रखी है। उन्होंने बुधवार को 3,435.94 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

एशियाई बाजार का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे।

कच्चे तेल की कीमत

ग्लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत चढ़कर 74.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सेंसेक्स बुधवार को 318.76 अंक गिरकर 81,501.36 अंक पर और निफ्टी 86.05 अंक के नुकसान के साथ 24,971.30 अंक पर बंद हुआ था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7