प्रतीकात्मक तस्वीर 
बिज़नेस

Swiggy Instamart ने 100 शहरों तक बनाई पहुंच, शेयर में दिखा हलचल; दोगुना हो सकता है भाव

Swiggy Instamart: मार्च के पहले हफ्ते में ICICI सिक्योरिटीज ने Swiggy को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। DCF मिट्रिक्स आधार पर 740 रुपए का टारगेट दिया गया है। अभी यह शेयर 350 रुपए की रेंज में है।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट ( Swiggy Instamart) की पहुंच अब देश के 100 शहरों तक हो गई है। साल 2025 में कंपनी ने अब तक 32 नए शहरों में अपने क्विक कॉमर्स सर्विस को शुरू किया है। Tier-3 और Tier-3 शहरों पर कंपनी का खास नजर है। गौरतलब है कि इंस्टामार्ट के जरिए 10-15 मिनट में क्विक डिलिवरी की सुविधा ग्राहकों को दी जाती है। इस समय यह शेयर 355 रुपये की रेंज पर कारोबार कर रहा है। ब्रोकरेज हाउसेस इस स्टॉक को लेकर सुपर बुलिश हैं।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि पिछले महीने स्विगी इंस्टामार्ट की सर्विस छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर, सिलीगुड़ी, जोधपुर, तंजावुर जैसे नॉन मेट्रो सिटीज में शुरू की गई है। इंस्टामार्ट पर 30 हजार से अधिक प्रोडक्ट्स रजिस्टर्ड हैं जो ग्रोसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन्स, फैशन, मेक-अप, खिलौने समेत कई अलग-अलग सेंगमेंट से हैं। इनकी डिलिवरी 10-15 मिनट में कस्टमर्स को की जाती है।

छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहा डिमांड

कंपनी के CEO अमितेश झा ने कहा कि 2025 में हर 4 नए यूजर्स में से एक टायर-2 या टायर-3 शहरों से हैं। उन्होंने बताया कि छोटे शहरों में क्विक कॉमर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। कंपनी megapods की मदद से डार्क स्टोर्स का तेजी से विस्तार कर रही है। यह मेगापॉड 10-12 हजार स्कॉयर फुट में बना होता है और इसमें में 50 हजार तक SKU रखे जा सकते हैं। नॉर्मल डॉर्क स्टोर्स के मुकाबले, मेगापॉड्स में 3 गुना अधिक प्रोडक्ट्स रेंज होता है। कंपनी ने कहा कि छोटे शहरों फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स, स्नैक्स, डेयरी की मांग ज्यादा है। लोग प्याज, टमाटर सबसे ज्यादा ऑर्डर करते हैं। बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नवंबर 2024 में 390 रुपये पर आया था IPO

बता दें कि मार्च के पहले हफ्ते में ICICI सिक्योरिटीज ने Swiggy को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। DCF मिट्रिक्स आधार पर 740 रुपए का टारगेट दिया गया है। अभी यह शेयर 350 रुपए की रेंज में है। ऐसे में टारगेट डबल से भी ज्यादा है। नवंबर 2024 में 390 रुपए पर इसका आईपीओ आया था। दिसंबर में यह शेयर 617 रुपए के लाइफ हाई तक पहुंचा था। वहां से यह करीब आधा होकर मार्च के महीने में 317 रुपए का लाइफ लो बनाया है।

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव