Swiggy Instamart CEO Resigns: स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमितेश ने मंगलवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उनके इस्तीफे के बाद अब नंदिता सिन्हा को स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ नियुक्त किया गया है। नंदिता अगले हफ्ते से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी भारत में क्विक कॉमर्स मार्केट तेजी से ग्रो कर रहा है। अमितेश कुमार झा का नाम देश के जाने-माने ई-कॉमर्स प्रोफेशनल्स में लिया जाता है। उनके पास ई-कॉमर्स में काम करने का 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके ही नेतृत्व में स्विगी इंस्टामार्ट ने भारत के शहरी इलाकों में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा। स्विगी के साथ काम करने से पहले अमितेश ने 14 सालों तक फ्लिपकार्ट में काम किया था। फ्लिपकार्ट में रहते हुए उन्होंने कई बड़े कारोबार की जिम्मेदारी संभाली।
हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि अमितेश कुमार झा स्वािगी इंस्टामार्ट के सीईओ के पद से अचानक क्यों इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि अमितेशअन्य मौकों की तलाश में कंपनी को छोड़ रहे हैं। उनकी जगह नंदिता सिन्हा को नया CEO बनाया गया है।, वो अगले हफ्ते 3 अगस्त को कंपनी की जिम्मेदारियां संभालेंगी। नंदिता इससे पहले मिंत्रा (Myntra) में काम कर चुकी हैं। यह जानकारी कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
नंदिता सिन्हा का नाम भारत के ई-कॉमर्स बाजार और फैशन इंडस्ट्री में बिजनेस लीड के तौर पर जाना जाता है। उनके ही नेतृत्व में मिंत्रा ने ऑनलाइन फैशन बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। नंदिता ने हाल ही में मिंत्रा की CEO और फ्लिपकार्ट फैशन प्रमुख के पद से इस्तीफा दिया है। नंदिता सिन्हा का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ।
यह भी पढ़ें- ITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
नंदिता सिन्हा एक ऐसी लीडर के तौर पर जाना जाता है, जो डेटा, कस्टमर्स की जरूरत और बिजनेस स्ट्रैटजी के बीच संतुलन बनाकर काम करने में यकीन रखती हैं। नंदिता के पास मिंत्रा के फ्लिपकार्ट फैशन प्रमुख के पद पर काम करने का अच्छा और लंबा अनुभव है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो स्विगी इंस्टामार्ट के बिजनेस को कैसे और आगे बढ़ाती हैं।