स्विगी के इंस्टामार्ट में 340 कर्मचारियों की छंटनी सोर्स- सोशल मीडिया
बिज़नेस

Swiggy Instamart में 340 कर्मचारियों की छंटनी, बढ़ते घाटे और मुकाबले के बीच कंपनी का बड़ा फैसला

Swiggy 340 Employees Layoff: स्विगी के इंस्टामार्ट में री-स्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 340 कर्मचारियों की छंटनी हुई है। जानें कंपनी के बढ़ते घाटे और क्विक कॉमर्स बाजार की प्रतिस्पर्धा का पूरा मामला।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • स्विगी इंस्टामार्ट में री-स्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 340 कर्मचारियों की छंटनी हुई।

  • सितंबर तिमाही में कंपनी का एडजस्टेड EBITDA घाटा बढ़कर 895 करोड़ रुपये पहुंचा।

  • क्विक कॉमर्स बाजार में ब्लिंकिट, जेप्टो और अन्य कंपनियों से मुकाबले के बीच इंस्टामार्ट अपनी रणनीति बदल रहा है।

Swiggy Instamart Layoffs 2026: क्विक कॉमर्स सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और लागत के दबाव के बीच स्विगी के इंस्टामार्ट कारोबार से करीब 340 कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। बता दें कि कंपनी ने कारोबारी ढांचे में बदलाव और कामकाज को अधिक कुशल बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

छंटनी का असर मुख्य रूप से कॉरपोरेट और सपोर्ट फंक्शन से जुड़े कर्मचारियों पर पड़ा है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब इंस्टामार्ट को बढ़ते घाटे के साथ ब्लिंकिट और जेप्टो जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

कॉरपोरेट और सपोर्ट टीमों पर पड़ा असर

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने री-स्ट्रक्चरिंग के तहत करीब 340 कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि, किन विभागों और पदों पर कितने लोगों की नौकरी गई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी का उद्देश्य ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाना और लागत को नियंत्रित करना बताया जा रहा है।

यह फैसला इंस्टामार्ट की नई CEO नंदिता सिन्हा के कार्यभार संभालने के कुछ महीने बाद आया है। उन्होंने 3 अगस्त को जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वह फैशन ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा की प्रमुख थीं।

सितंबर तिमाही में 895 करोड़ रुपये पहुंचा घाटा

इंस्टामार्ट का एडजस्टेड EBITDA घाटा सितंबर तिमाही में बढ़कर 895 करोड़ रुपये हो गया, जो जून तिमाही में 778 करोड़ रुपये था। हालांकि, मार्जिन में मामूली सुधार हुआ और यह -9.8 प्रतिशत से बढ़कर -9.7 प्रतिशत पर पहुंच गया।

वहीं, कंपनी की नेट ऑर्डर वैल्यू 13.4 प्रतिशत बढ़कर 6,594 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान 69 नए डार्क स्टोर खोले गए, जिससे इनकी कुल संख्या 1,240 हो गई।

Blinkit और Zepto से मुकाबले के बीच बदली रणनीति

क्विक कॉमर्स सेक्टर में इंस्टामार्ट को ब्लिंकिट, जेप्टो, फ्लिपकार्ट मिनट्स और अमेजन नाउ से मुकाबला करना पड़ रहा है। कंपनियों के बीच तेज डिलीवरी, कम कीमत और ज्यादा विकल्प देने की होड़ बढ़ रही है।

इसी बीच इंस्टामार्ट अपने खुद के ब्रांड यानी प्राइवेट लेबल पर भी ध्यान दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने स्नैक्स और बेवरेज के लिए 'नोइस' और फल-सब्जियों के लिए 'नेक्टर' ब्रांड पेश किए हैं। कंपनी का जोर अब उत्पादों की संख्या बढ़ाने के बजाय ग्राहकों की जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प देने पर है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा