बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market Closed: 15 जनवरी को शेयर बाजार पर लटकेगा ताला, नहीं होगा कारोबार; निवेशकों के लिए जरूरी खबर

Share Market: शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से सोमवार को जारी सर्कुलर बताया गया है कि 15 जनवरी को BSE और NSE पर ट्रेड नहीं होगा।

मनोज आर्या

Share Market Closed On 15th January: भारतीय शेयर बाजार 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते बंद रहेगा। यह जानकारी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से सोमवार को जारी सर्कुलर में दी गई। एनएसई ने कहा कि पहले के एक्सचेंज सर्कुलर में आंशिक बदलाव करते हुए, एक्सचेंज गुरुवार, 15 जनवरी, 2026 को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के कारण कैपिटल मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग छुट्टी घोषित करता है।

इससे पहले के सर्कुलर में एक्सचेंज ने कहा था कि 15 जनवरी को शेयर बाजार खुलेगा और नगर निगम चुनाव के कारण केवल सेटलमेंट सेगमेंट में अवकाश रहेगा। ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएसबी), करेंसी डेरिवेटिव्स और इंरेस्ट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी कारोबार बंद रहेगा।

15 जनवरी को नहीं होगा कारोबार

इसके अलावा, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में भी सुबह के सत्र में कारोबार बंद रहेगा, हालांकि, शाम के सत्र में कारोबार यथावत रहेगा। एक्सचेंज बंद रहने के कारण निवेशक इक्विटी, डेरिवेटिव्स के साथ किसी भी सेगमेंट में कारोबार नहीं कर पाएंगे। इसके बाद बाजार शुक्रवार 16 जनवरी को खुलेगा और इस दिन कारोबार सामान्य रहेगा। शेयर बाजार की अगली छुट्टी सोमवार 26 जनवरी को रहेगी।

क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?

महाराष्ट्र सरकार ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, ताकि मुंबई शहर और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) द्वारा शासित मुंबई उपनगरीय जिलों सहित 29 नगर निगमों में स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकें।

सोमवार को कैसा रहा बाजार?

भारतीय शेयर बाजार के लिए सोमवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिन की शुरुआत लाल निशान में हुई थी, लेकिन अमेरिकी राजदूत के बयान के कारण अंत में हरे निशान में बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुख्य सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबारी दिन की शुरुआत 83,435.31 अंक पर की और 82,861.07 का न्यूनतम स्तर और 83,962.33 अंक का उच्चतम स्तर हुआ। अंत में 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत के उछाल के साथ 83,878.17 पर बंद हुआ।

हरे निशान में बंद हुए निफ्टी-सेंसेक्स

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक में भी कारोबारी दिन में उतार-चढ़ाव देखा गया। निफ्टी की शुरुआत 25,669.05 अंक पर हुई और इसने 25,473.40 अंक का न्यूनतम स्तर और 25,813.15 अंक उच्चतम स्तर छुआ। अंत में यह 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,790.25 पर बंद हुआ।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा