स्पाइसजेट (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

स्पाइसजेट की ऊंची उड़ान, शेयरों में आया भारी उछाल

स्टॉक एक्सचेंजों पर रेगुलेटरी फाइलिंग में स्पाइसजेट ने बताया है कि ये एविएशन कंपनी अपने फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने जा रही है। नवंबर 2024 के अंत तक 10 नए एयरक्रॉफ्ट्स अपने बेड़े में शामिल करने वाली है, जिससे कंपनी की ग्रोथ बढ़ रही है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : एविएशन सेक्टर की कंपनी स्पाइसजेट के स्टॉक्स मंगलवार को आसमान छूते नजर आ रहे है। इस कंपनी के स्टॉक्स में 10 फीसदी उछाल आ गया है। इसके स्टॉक की कीमते 63 रुपये के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए है। स्पाइसजेट ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में बताया है कि अगले महीने तक अपने बेड़े में 10 विमान और जोड़ेगी, जिससे कंपनी की फ्लाइट्स की संख्या बढ़ायी जा सकती है।

स्टॉक एक्सचेंजों पर रेगुलेटरी फाइलिंग में स्पाइसजेट ने बताया है कि ये एविएशन कंपनी अपने फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने जा रही है। नवंबर 2024 के अंत तक 10 नए एयरक्रॉफ्ट्स अपने बेड़े में शामिल करने वाली है, जिससे कंपनी की ग्रोथ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि 10 एयरक्राफ्ट्स में 7 लीज पर लिए जाएंगे, जबकि 3 एयरक्राफ्ट्स ग्राउंडेड होने वाले है, जिसे सर्विस में शामिल किया जाने वाला है।

36 विमान बंद

स्पाइसजेट ने सोमवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा है कि इनमें से 7 विमान पट्टे पर लिए जाएंगे, जबकि बंद खड़े तीन विमानों को पुनः बेड़े में शामिल किया जा रहा है। ‘लाइव एयरक्राफ्ट फ्लीट ट्रैकिंग' वेबसाइट प्लेनस्पॉटर.नेट के अनुसार, गुरुग्राम मुख्यालय वाली विमानन कंपनी के पास केवल 19 विमान ऑपरेटिव हैं, जबकि 8 अक्टूबर तक उसके 36 विमान बंद खड़े थे। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा, ‘‘ यह अतिरिक्त विमान यानी 10 विमान महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम हवाई यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ-साथ अपनी परिचालन क्षमताओं को भी मजबूत कर रहे हैं।''

क्यूआईपी से जुटाए इतने रुपये

यह घोषणा स्पाइसजेट के पिछले महीने पात्र संस्थागत नियोजन यानी क्यूआईपी के जरिये 3,000 करोड़ रुपये की नई पूंजी प्राप्त करने के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस समय स्पाइसजेट 736 करोड़ रुपये की फंडिंग प्राप्त कर चुकी है। ये फंडिंग मिलने के बाद इस एयरलाइंस की फाइनेंशियल कंडीशन में सुधार आ सकता है और एयरलाइंस की ग्रोथ भी तेजी से बढ़ सकती है। कंपनी ने बताया है कि जुटाए जाने वाले फंड से स्पाइसजेट के मौजूदा एयरक्राफ्ट को ग्राउंडिंग रोकने में मदद मिल सकती है। इस फंड से नए एयरक्राफ्ट खरीदे जा सकते हैं, टेक्नोलॉजी में इंवेस्टमेंट किया जा सकता है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी