(कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

2 लाख रुपये किलो बिकेगी चांदी, एक्सपर्ट ने की भविष्याणी; जानें क्यों तेजी से बढ़ रहा भाव

Silver Price: एक्सपर्ट का मानना है कि अगले 12 से 24 महीनों में चांदी के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। नितिन कौशिक के मुताबिक,अगर चांदी का भाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो जल्द हाई रिकॉर्ड बनाएगा।

मनोज आर्या

Silver Price Hike: इस साल अब तक सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की रेस जारी है। सोने का भाव बेशक चढ़ रहा है, लेकिन चांदी भी पीछे नहीं है। साल 2025 में अगस्त महीने तक सिल्वर लगभग 30 प्रतिशत का रिटर्न दे चुकी है। विश्लेषकों का मानना है कि चांदी जिस रफ्तार से भाग रही है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह जल्द ही 2 लाख रुपये प्रति किलो तक के हाई लेवल पर पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि देश में चांदी का उपयोग सिर्फ गहनों तक ही सीमित नहीं है। मंदिर में चढ़ावे से लेकर  ऑटोमोबाइल और सेमीकंडक्टर उद्योग में भी इसका इस्तेमाल काफी तेजी से हो रहा है। ऐसे में चांदी की डिमांड में काफी तेजी से उछाल देखने को मिल रही है। यही वह कारण है कि चांदी की कीमत भी फर्राटे मार रही है।  जानकारों का कहना है कि सिर्फ सोने में ही नहीं, बल्कि चांदी में निवेश करना भी फायदे का सौदा हो सकता है।

जल्द 2 लाख रुपये तक पहुंच सकता है चांदी

सीए नितिन कौशिक की माने तो चांदी का भाव बहुत जल्द ही 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकता है। उनके अनुसार, चांदी साल 2025 में लगभग 30 प्रतिशत महंगा हो चुकी है और भारत में इसका भाव 1.11 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

चांदी के मांग में क्यों हो रहा इजाफा?

चांदी की डिमांड में हो रही बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) और 5G टेक्नोलॉजी में सिल्वर का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा, जब दुनिया में आर्थिक अनिश्चितता होती है तो लोग चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं और इसमें पैसा लगाते हैं। चांदी की सप्लाई भी ज्यादा नहीं है, इसलिए इसके दाम बढ़ रहे हैं।

कई उद्योग के लिए चांदी महत्वपूर्ण

आज के समय में चांदी कई इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और मेडिकल उपकरणों में इस्तेमाल होती है। भारत में चांदी का भाव कई चीजों पर निर्भर करता है। इसमें दुनिया भर के बाजार का रुख, उद्योगों में इसकी खपत और लोगों की खरीदारी की आदतें शामिल हैं। इसलिए चांदी निवेशकों और उद्योगों के लिए एक खास चीज है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट?

एक्सपर्ट का मानना है कि अगले 12 से 24 महीनों में चांदी के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकते हैं। नितिन कौशिक के मुताबिक,अगर चांदी का भाव इसी तरह बढ़ता रहा, तो 2 लाख रुपये प्रति किलो का भाव मुमकिन है। इनका कहना है कि जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उन्हें चांदी खरीदकर रखनी चाहिए। जो लोग थोड़ा जोखिम ले सकते हैं, वे चांदी के बाजार में पैसा लगा सकते हैं, लेकिन ज्यादा कर्ज लेने से बचना चाहिए।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज