शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर मार्केट की तेज शुरुआत, 202 अंक उछला सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरावट

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को बढ़त देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कारोबार के लिए हरे निशान में खुले। मिडकैप इंडेक्स में भी तेजी बनी हुई है।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 6 अक्टूबर को तेजी के संकेत मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेडिंग के साथ सेंसेक्स 118.86 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,326.03 पर पहुंच गया। वहीं, खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 32.50 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,926.75 पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्ज कैप हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। वहीं ऑटो सेक्टर में बड़ी गिरवाट देखी जा रही है। य ह इंडेक्स 171 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 59,547.85 पर कारोबार कर रहा है। यहां टीवीएस मोटर टॉप पर बनी हुई हैं। बैंकिंग सेक्टर के शेयर में बड़ी उछाल देखने को मिल रहा है, जिसके कारण यह इंडेक्स 386 अंकों से अधिक की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। इस इंडेक्स में एक्सिस बैंक नंबर-1 पर बनी हुई है।

आज के टॉप गेनर्स

  • बजाज फाइनेंस
  • बजाज फिनसर्व
  • इटर्नल
  • कोटक बैंक
  • एक्सिस बैंक

आज के टॉप लूजर्स

  • टाटा स्टील
  • पावरग्रीड
  • एनटीपीसी
  • टाटा मोटर्स
  • अडानी पोर्टस

वैश्विक बाजारों में रिकॉर्ड तेजी

ट्रिगर्स देखें तो ग्लोबल बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दिख रही है, सोना-चांदी, बिटकॉइन और बेस मेटल्स ने नए शिखर छुए हैं, लेकिन FIIs की बिकवाली चिंता का सबब बनी हुई है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी में गिरावट थी, लेकिन जापान के निक्केई इंडेक्स में रिकॉर्ड हाई वाली तेजी दिखी। ऐसे में सोमवार (06 अक्टूबर, 2025) को बाजार खुलने से पहले, यहां उन प्रमुख ट्रिगर्स और खबरों पर एक नजर डालते हैं जिन पर निवेशकों की पैनी नजर रहेगी।

डाओ जोन्स में लगातार छठे दिन तेजी

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों ने एक बार फिर ऑल टाईम हाई को छूआ। डाओ जोन्स लगातार छठे दिन तेजी के साथ करीब 250 अंक चढ़ा, जबकि नैस्डैक ने रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद 60 अंक नीचे बंद दिया। यह भारतीय बाजारों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

शुक्रवार को बिकवाल रहे विदेशी निवेशक

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर कुल 6250 करोड़ रुपये की बड़ी बिकवाली की। यह घरेलू बाजारों के लिए एक चिंता का विषय हो सकता है, खासकर ऊपरी स्तरों पर। वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने लगातार 28वें दिन खरीदारी जारी रखी और 490 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। DIIs की खरीदारी बाजार को कुछ हद तक सपोर्ट दे रही है।

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन