शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

हफ्ते के पहले दिन गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी उछाल; ऑटो सेक्टर में जमकर खरीदारी

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन बंपर उछाल देखने को मिल रहा है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार, 29 सितंबर को तेजी के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। ट्रेड के दौरान बीएसई सेंसेक्स 58.80 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,485.26 पर पहुंच गया। वहीं खबर लिखे जाने तक एनएसई निफ्टी 49.15 अंक या 0.20 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,703.85 पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरल इंडेक्स को देखें तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट नजर आ रही है। वहीं, मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करता हुआ दिखा। लार्ज कैप इंडेक्स में भी हल्की बढ़त बनी हुई है। ऑटो इंडेक्स 202.28 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,354.00 पर कारोबार कर रहा है। यहां अशोक लेलैंड टॉप पर बनी हुई है। बैंकिंग सेक्टर में भी हल्की तेजी बनी हुई है। इस इेंडेक्स में यस बैंक तेजी से कारोबार कर रहा है।

आज के टॉप गेनर्स

  • भारतीय इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड
  • इटर्नल
  • टाइटन
  • टाटा स्टील
  • टाटा मोटर्स

आज के टॉप लूजर्स

  • हिंदुस्तान यूनिलिवर
  • एक्सिस बैंक
  • मारुति
  • एल एंड टी
  • एशियन पेंट

तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

सुबह गिफ्ट निफ्टी 115 अंकों की तेजी देख रहा था। उधर, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में तीन दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा। महंगाई के अनुमान मुताबिक आंकड़े आने के बाद डाओ जोंस 300 अंक की मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 100 अंक चढ़कर दिन की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी का असर एशियाई बाजारों और GIFT निफ्टी पर भी दिखा। GIFT निफ्टी 130 अंक उछलकर 24,800 के ऊपर पहुंचा। हालांकि, जापान का निक्केई 400 अंक टूट गया। डाओ फ्यूचर्स भी शुरुआती कारोबार में 80 अंक मजबूत दिखे।

त्योहार के बीच निवेशकों में लौटी खुशहाली

गौरतलब है कि बीते हफ्ते घरेलू शेयर मार्केट में निवेशकों को काफी नुकसान हुआ था। लगातार छह कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद आज बाजार में रौनक लौटी है। त्योहारी सीजन के बीच बाजार में लौटी तेजी से निवेशकों को काभी राहत मिलने की संभावना है।  हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार 6ठें दिन भी बिकवाली देखी गई। निफ्टी में बीते हफ्ते जितनी गिरावट आई है, उसने पिछले 7 महीने का सबसे खराब हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

शुक्रवार को 733 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स

शुक्रवार को सेंसेक्स 733 अंक गिरकर 80,426 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी-50 236 अंक टूटकर 24,654 पर कारोबार बंद किया। आखिरी कारोबारी सत्र में टॉप गेनर्स में L&T सबसे आगे रहा, जिसका शेयर 2.77% चढ़कर ₹3,745 पर बंद हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स 1.47% बढ़कर ₹674, ITC 1.21% बढ़कर ₹405.05, रिलायंस 0.48% बढ़कर ₹1,379 और मारुति 0.18% बढ़कर ₹16,299.40 पर रहे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला