शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

दिवाली से पहले शेयर मार्केट गुलजार, 450 अंकों से अधिक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 25,445 के पार

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को बंपर उछाल देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं।

मनोज आर्या

Share Market Update Today: भारतीय शेयर मार्केट में आज गुरुवार, 16 अक्टूबर को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में कारोबार के लिए खुले। ट्रेडिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स 449.71 अंक या 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,055.14 पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 122.15 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,445.70 पर नजर आया।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर में में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है और यह इंडेक्स 816 अंकों की उछाल के सात 60,403 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बैंकिंग सेक्टर की शेयरों की बात करें तो इसमें 277 अंकों से अधिक की तेजी देखी जा रही है। इस इंडेक्स में एक्सिस बैंक टॉप पर बना हुआ है।

आज के टॉप गेनर्स

  • टाइटन
  • एक्सिस बैंक
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • अडानी पोर्ट्स
  • बजाज फाइनेंस

आज के टॉप लूजर्स

  • इन्फोसिस
  • टेक महिंद्रा
  • सनफॉर्मा
  • टीसीएस
  • टाटा स्टील

FIIs की खरीदारी से मार्केट को मिला समर्थन

बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर 2,511 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू फंड्स ने लगातार 36वें दिन खरीद जारी रखते हुए 4,650 करोड़ रुपए बाजार में निवेश किए। अमेरिकी बाजारों में दिनभर की भारी उठापटक के बाद मिला-जुला बंद देखने को मिला। जहां डाओ 17 अंक और नैस्डैक 150 अंक की उछाल के साथ कारोबार के आखिरी में बंद हुए।  डाओ दिन की ऊंचाई से 450 अंक फिसला, जबकि टेक स्टॉक्स में रिकवरी दिखी। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंक की बढ़त के साथ 24,450 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त है और एशियाई बाजारों में निक्केई 350 अंक ऊपर है।

दूसरी तिमाही के नतीजे का सिलसिला जारी

एक्सिस बैंक के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, एचडीएफसी लाइफ के आंकड़े मिले-जुले रहे, जबकि KEI Industries, Oberoi Realty और L&T Finance का प्रदर्शन दमदार रहा। Angel One के नतीजे कमजोर रहे। आज निफ्टी की दिग्गज कंपनियां Infosys, Wipro, Nestle, Jio Financial और Eternal अपने Q2 नतीजे जारी करेंगी. F&O में Cyient, LTIMindtree और Indian Bank के नतीजों पर भी नज़र रहेगी।

SEBI की सख्ती और कॉर्पोरेट एक्शन

मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने IEX में इनसाइडर ट्रेडिंग पर बड़ा एक्शन लिया है। बाजार नियामक ने 173 करोड़ रुपये जब्त करने और 8 एंटिटीज पर ट्रेडिंग बैन लगाने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई मार्केट कपलिंग फैसले से पहले हुई असामान्य ट्रेडिंग गतिविधियों के संकेतों के बाद की गई है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब