शेयर बाज़ार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  
बिज़नेस

हफ्ते के आखिरी दिन संभला शेयर बाजार, रुपये में आयी गिरावट

आज के शुरूआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखी गई है। साथ ही आज मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है।

अपूर्वा नायक

मुंबई: हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर मार्केट ने अच्छे संकेत दिए हैं। आज शुरूआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुथ सूचकांकों में तेजी देखी जा रही है। सपाट शुरूआत के बाद बाजार संभलता हुआ नजर आ रहा है, जिसके बाद बाजार में तेजी देखी जा रही है।

आज प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई की सेंसेक्स 219.05 अंक चढ़कर 81,171.04 अंक पर पहुंच गया था। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 111.2 अंक की बढ़त के साथ 24,720.90 अंक ट्रेड कर रहा था। शुरूआती सौदों में तेजी जारी रही थी। बीएसई का सेंसेक्स 411.60 अंक चढ़कर 81,363.59 अंक कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 145.15 अंक की बढ़त के साथ 24,755.75 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, पावर ग्रिड, आईटीसी, इटर्नल, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयरों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सन फार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों को नुकसान हुआ है। एशियाई बाजारों में  हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की 225 और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी मार्केट गुरूवार को सपाट रुख के साथ बंद हुए थे।

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया शुक्रवार को प्री ओपनिंग सेशन में 15 पैसे कमजोर होकर 86.10 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.95 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 86.10 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया गुरूवार को 36 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.95 पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.65 पर रहा।

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई गुरूवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक