शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

Share Market में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी, आज तो रुपये की भी आयी बारी

गुरूवार के दिन शेयर बाजार का कारोबार ठंडा दिखायी दे रहा है। आज के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के निफ्टी दोनों सूचकांकों में भी गिरावट देखी जा सकती है।

अपूर्वा नायक

मुंबई: आज शेयर बाजार से अच्छे संकेत नहीं आ रहे है। उतार चढ़ाव के इस सिलसिले में जहां कल बाजार में उछाल आया था, तो वहीं आज बाजार ने गिरावट का रुख अपना लिया है। आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई के सेंसेक्स की शुरूआत गिरावट के साथ हुई है। साथ ही निफ्टी ने भी आज हार मान ली है। इसके अलावा आज मुद्रा विनिमय बाजार में भी हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है।

आज के शुरूआती कारोबार में बीएसई का इंडेक्स 106.78 अंक की गिरावट के साथ 81,223.78 अंक पर कारोबार कर रहा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 38.45 अंक फिसलकर 24,628.45 अंक पर ट्रेड कर रहा है।

गुरूवार के दिन मुद्रा विनिमय बाजार का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। आज मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकन डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट दर्ज की गई है। आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में 23 रुपये गिरकर 85.55 पर ट्रेड कर रहा है।

बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 106.78 अंक की गिरावट के साथ 81,223.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 38.45 अंक नीचे गिरकर 24,628.45 अंक पर आ गया। शुरुआती सौदों के बाद बीएसई सेंसेक्स 247.22 अंक की गिरावट के साथ 81,082.80 अंक पर और निफ्टी 67.15 अंक फिसलकर 24,599.75 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। साथ ही अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर में भी तेजी देखने के लिए मिली थी।

एशियाई मार्केट्स में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 931.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

( एजेंसी इनपुट के साथ)

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी