शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)  
बिज़नेस

Share Market Outlook: निवेशकों की लौट्री या गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार; जानें एक्सपर्ट की राय

Share Market: मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है।

मनोज आर्या

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। मध्य पूर्व में तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल और कच्चे तेल की कीमतें बाजार की चाल में तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध करीब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है और दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल तनाव को समाप्त करने को कोई संकेत नहीं मिले हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर चेतावनी दी है और इससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने की उम्मीद है।

मध्य पूर्व में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर बनी हुई है। बीते एक हफ्ते में ब्रेंट क्रूड का दाम (डॉलर में) 8.77 प्रतिशत और एक महीने में 57.35 प्रतिशत बढ़ चुका है। ऐसे में आने वाले समय में कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की निगाहें होंगी।

डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल अहम

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल भी शेयर बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। बीते हफ्ते, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड लो 93.71 पर पहुंच गया था। बीते हफ्ते एफआईआई ने शेयर बाजार में करीब 29,718.9 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। हालांकि, डीआईआई द्वारा 30,642 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश करने से गिरावट को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली। 16-20 मार्च के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, सेंसेक्स 74,523.96 और निफ्टी 23,114.50 पर बंद हुआ।

इन सेक्टरों में सबसे अधिक गिरावट

सूचकांकों में डिफेंस, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जिनमें क्रमशः 2.41 प्रतिशत, 1.91 प्रतिशत और 1.89 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके विपरीत, ऑटो और मेटल शेयरों ने अपेक्षाकृत मजबूती दिखाई और सप्ताह के दौरान क्रमशः 2.15 प्रतिशत और 1.06 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। ​​

शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,532.96 और निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी और पीएसयू बैंकिंग शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2.17 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 2.07 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर थे।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है