अगले हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? (सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
बिज़नेस

Share Market Outlook: अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल

Share Market Outlook: अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा एफआईआई प्रवाह, कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर निर्भर करेगी। जानें कौन से फैक्टर्स करेंगे बाजार की चाल तय।

मनोज आर्या

Highlights:

  • भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

  • FII, कच्चे तेल और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से बाजार की चाल तय होगी।

  • बीते हफ्ते FIIs ने इक्विटी में करीब 33 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। एफआईआई प्रवाह, कच्चे तेल की चाल और घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों से शेयर बाजार की चाल तय होगी। वहीं, अगले हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह पर बाजार की नजर रहेगी।

बीते हफ्ते शेयर बााजर में कैश में विदेशी निवेशकों ने इक्विटी में करीब 33 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया था। हालांकि, इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) करीब 24 हजार करोड़ रुपए की बिकवाली के साथ शुद्ध विक्रेता थे।

कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर

मध्य पूर्व में जारी उठा पटक के बीच कच्चे तेल पर भी निवेशकों की नजरें रहेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते हफ्ते कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.13 डॉलर प्रति बैरल पर था। इसके अलावा, कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू डेटा भी बाजार की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।

अमेरिकी फेड चेयर केविन वॉश 16 नवंबर को फेडरल रिजर्व प्रोडक्टिविटी एंड जॉब्स टास्क फोर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। जानकारों के मुताबिक, इसमें वह ब्याज दरों को लेकर संकेत दे सकते हैं, जिसका असर सीधे बाजार पर हो सकता है। इसके अलावा, 19 नवंबर को फेड मिनट्स जारी किए जाएंगे।

थोक महंगाई दर का भी बाजार पर असर

इसके अलावा, भारत में 16 नवंबर को थोक महंगाई दर और बेरोजगारी के आंकड़े आएंगे। 20 नवंबर को औद्योगिक उत्पादन और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े आंकड़े जारी किए जाएंगे। बीता हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 564.43 अंक या 0.70 प्रतिशत की मजबूती के साथ 81,592.45 और निफ्टी 113.95 अंक या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,144.30 पर था।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,282.85 अंक या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,889.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 681.40 अंक या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,656.45 पर था।

मजबूती के साथ बंद हुआ निफ्टी हेल्थकेयर

सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक (7.50 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (5.22 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (2.74 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (2.13 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया डिफेंस (1.79 प्रतिशत) और निफ्टी हेल्थकेयर (1.78 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (-3.17 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-1.03 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (-0.39 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार