शेयर मार्केट, (सोर्स- सोशल मीडिया ) 
बिज़नेस

Share Market: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, 639 अंक टूटकर खुला सेंसेक्स; निफ्टी में भी बड़ी गिरावट

Share Market: घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को बड़ी गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जापान से कोरिया तक के शेयर बाजारों में आई गिरावट का असर अब भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

मनोज आर्या

Share Market Opening Bell 13th July 2026: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार, 13 जुलाई को बड़ी गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी कारोबार के लिए लाल निशान में खुले। ट्रेड की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 639.93 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,929.46 पर नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी 171.20 अंक या 0.71 प्रतिशत टूटकर 24,035.70 पर कारोबार कर रहा है।

शेयर मार्केट की ओपनिंग के साथ ही मीडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप इंडेक्स में गिरावट देखी गई। डिफेंस सेक्टर के शेयर भी एक प्रतिशत तक गिरकर ट्रेड कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर के शेयरों में 500 से अधिक अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, बैंकएक्स इंडेक्स भी 500 से अधिक अंक लुढ़क गया।

आज के टॉप-5 गेनर्स

  • TCS- टीसीएस
  • NTPC- एनटीपीसी
  • HCLTECH- एचसीएल टेक
  • POWERGRID- पावरग्रीड
  • KOTAKBANK- कोटक बैंक

आज के टॉप-5 लूजर्स

  • MARUTI- मारुति
  • ASIANPAINT- एशियन पेंट
  • INDIGO- इंडिगो
  • TATASTEEL- टाटा स्टील
  • ETERNAL- इटर्नल

शेयर बाजार में गिरावट की वजह

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार की शुरुआत में देखी जा रही बड़ी गिरावट की वजह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग को माना जा रहा है। वहीं, होर्मुज में फिर से शुरू हुई अस्थितरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर भी तेल और नेचुरल गैस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला। इसके अलावा जियो पॉलिटिकल रिस्क बढ़ने के कारण एशियाई बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। जापान के निक्केई में -1.5%, कोरिया के KOSPI में -6% की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, ताइवान के बाजार में 1.4% की मजबूती है। क्रूड ऑयल में 4% का उछाल है और यह 79 डॉलर पर पहुंच गया है।

मार्केट को लेकर एक्सपर्ट की राय

एसबीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि निफ्टी के लिए 24500-24550 के जोन में अहम रुकावट बनी है। टेक्निकल आधार पर 23950-23900 के जोन में क्रूशियल सपोर्ट करने की बात कह रहे हैं। आगे कहा गया है कि इसी रेंज के आसपास जोने पर निफ्टी नई दिशा में आगे बढ़ सकता है। अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े लेटेस्ट डेवलपमेंट, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर स्थिति, क्रूड ऑयल प्राइस, Q1 रिजल्ट सीजन, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और मानसून को लेकर अपडेट बाजार के लिए आगे की दिशा तय करेंगे। नियर टर्म में इन फैक्टर्स पर फोकस करना है।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल