शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
बिज़नेस

Share Market: आर्थिक सर्वेक्षण से दलाल स्ट्रीट पर रौनक, हरे निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों ने भरी उड़ान

Share Market: सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, इटरनल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,566.37 और निफ्टी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,418.90 पर था। बाजार में तेजी की वजह आर्थिक सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था की विकास दर को लेकर जारी किए गए सकारात्मक अनुमानों को माना जा रहा है।

शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम मेटल और एनर्जी शेयरों ने किया। निफ्टी मेटल 3.07 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.87 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.58 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.03 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.85 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 0.82 प्रतिशत और निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी हेल्थकेयर में 0.96% की गिरावट

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस 1.21 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.96 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.91 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.81 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.79 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.76 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 102.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,541 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 34.05 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,825 अंक पर बंद हुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, इटरनल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक , एसबीआई और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इंडिगो, मारुति सुजुकी, बीईएल, एमएंडएम, टीसीएस, सन फार्मा, एचयूएल, ट्रेंट, टाइटन, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष 27 में विकास का अनुमान मजबूत आने के कारण घरेलू बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के कारण सोने और चांदी एवं की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने के कारण एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 4 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है।

घरेलू शेयर बाजार में FIIs का हाल

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश में 15 दिन बाद हल्की खरीदारी की, लेकिन स्टॉक फ्यूचर्स में बिकवाली से नेट-नेट करीब ₹191 करोड़ की छोटी बिकवाली रही। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 105वें दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए करीब ₹3,361 करोड़ बाजार में डाले।

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली

Hindi Diwas 2026: UN में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय नेता कौन थे? जानें ऐतिहासिक पल का सच

2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC! मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान

नशीले पदार्थों पर कसा जाएगा शिकंजा! अमित शाह और CM देवेंद्र फडणवीस की होगी एक दिवसीय अहम बैठक

बंगाल उपचुनाव: TMC ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, नंदीग्राम पर किसे बनाया प्रत्याशी?