शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
बिज़नेस

BMC चुनाव के नतीजों के बीच उछला शेयर बाजार, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी-सेंसेक्स; IT शेयरों में बंपर तेजी

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की आज हरे निशान में शुरुआत हुई। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स में 200 अंकों की उछाल के साथ 83,670 पर कारोबार के लिए खुला।

मनोज आर्या

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 187.64 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 28.75 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,694.35 पर था। आईटी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया। निफ्टी बैंक 515 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,095.15 पर था। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1,263.95 अंक या 3.34 प्रतिशत बढ़कर 39,086.65 पर था।

इसके अलावा, सर्विसेज, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल सर्विसेज और कमोडिटी इंडेक्स में तेजी थी। दूसरी तरफ फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, कंजप्शन और मेटल लाल निशान में थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 97.30 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,867.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 48.55 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,362.30 पर था।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एमएंडएम, एचयूएल और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इटरनल, एशियन पेंट्स, बीईएल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईटीसी, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

आईटी शेयरों में दिखा तेज उछाल

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में तेजी के कारण आईटी शेयरों में तेजी देखी गई है। उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,600 से 25,550 का इलाका एक मजबूत सपोर्ट जोन है। अगर इंडेक्स इस स्तर के नीचे फिसलता है, तो यह 25,400 तक जा सकता है। तेजी की स्थिति में 25,850-25,900 का स्तर एक मजबूत रुकावट जोन है।

आखिरी घंटे में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 225 अंक ऊपर 83,608 के आसपास चल रहा था। निफ्टी 30 अंक ऊपर 25,701 पर ट्रेड कर रहा था। बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी थी। इंडेक्स 500 अंक ऊपर 60,084 के आसपास चल रहा था।

हरे निशान में बाजार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में 200 अंकों या 0.30 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,670 पर खुला, तो एनएसई निफ्टी 33.45 (0.13 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,696.05 पर खुला।

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी