शेयर बाजार (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
बिज़नेस

मामूली नुकसान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, FII का निकासी से निवेशक परेशान

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया जबकि नीचे 79,813.02 अंक के स्तर पर आया है।

अपूर्वा नायक

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा है। आज का कारोबार बंद होते हुए बीएसई के सेंसेक्स में मामूली गिरावट देखी गई है। आज घरेलू बाजार का प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स करीब 17 अंक तक टूटा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफआईआई की पूंजी निकासी के साथ ही हिंदुस्तान यूनिलीवर की भी फाइनेंस रिजल्ट इच्छा के अनुसार नहीं आने से भी मार्केट में गिरावट आयी है।

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.82 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया जबकि नीचे 79,813.02 अंक के स्तर पर आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.10 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,399.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इस कंपनी के कारोबार में आयी गिरावट

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 2.33 प्रतिशत घटकर 2,595 करोड़ रुपये रहने की सूचना से इसका शेयर भाव नीचे आया। मुख्य रूप से शहरी बाजार में डिमांड में नरमी से कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ।

सेंसेक्स की लिस्टेड कंपनियों का हाल

इसके अलावा नेस्ले, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, आईटीसी, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे आए। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा,भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल हैं।

एफआईआई की पूंजी निकासी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,684.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,039.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी है। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार 23 अक्टूबर तक उन्होंने 93,088 करोड़ रुपये की निकासी की। एफआईआई की पूंजी निकासी का कारण भारत में शेयरों का वैल्यूएशन हाई होना है जबकि चीन और हांगकांग में वैल्यूएशन आकर्षण होना है।''

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली टूटे

उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम में बढ़त अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई है। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि जापान का निक्की लाभ में रहा। ग्लोबल तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.99 प्रतिशत उछलकर 76.45 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 138.74 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी, जबकि निफ्टी 36.60 अंक टूटा था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव