लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिज़नेस

Share Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 728 अंक उछला; निफ्टी भी 23,600 के पार

Stock Market Update: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 728 अंक से ज्यादा उछला, जबकि निफ्टी ने भी मजबूती दिखाई। जानिए तेजी के पीछे क्या रहे प्रमुख कारण।

अक्षय साहू

Highlights:

  • सेंसेक्स इंट्रा डे कारोबार में 728 अंक से ज्यादा उछलकर 76,421 पर पहुंचा

  • निफ्टी ने 198 अंकों की बढ़त के साथ 23,639 का उच्चतम स्तर छुआ

  • वित्तीय, केमिकल, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने मजबूत शुरुआत की। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी कंपनियों के बेहतर दूसरी तिमाही के नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांक एक प्रतिशत तक की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

बीएसई का सेंसेक्स पिछले कारोबारी सत्र के बंद स्तर 75,692.78 से 595.87 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,288.65 पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें तेजी और बढ़ी। एक समय सेंसेक्स 728.7 अंक यानी 0.96 प्रतिशत उछलकर 76,421.48 के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया।

निफ्टी भी 141 अंक उछला

वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी मजबूती के साथ खुला। पिछले बंद स्तर 23,440.80 के मुकाबले यह 141.45 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,582.25 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 198.4 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 23,639.20 का उच्चतम स्तर छुआ।

वित्तीय शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेक्टोरल आधार पर बाजार में वित्तीय शेयरों का प्रदर्शन मजबूत रहा। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स बैंक इंडेक्स में करीब एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा केमिकल एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर के शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। इन सेक्टरों के सूचकांक 0.77 प्रतिशत तक चढ़े।

प्राइवेट बैंक सीमेंट आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स से जुड़े शेयर भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। हालांकि हेल्थकेयर और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण दबाव देखने को मिला।

बाजार में तेजी के पीछे क्या हैं कारण

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियां भारतीय शेयर बाजार के लिए सकारात्मक दिखाई दे रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बेहतर कॉर्पोरेट नतीजे और विदेशी निवेशकों की वापसी बाजार को समर्थन दे रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर एआई आधारित निवेश को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच कुछ विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे बाजार में निवेश प्रवाह को मजबूती मिल रही है।

तकनीकी संकेत भी दे रहे तेजी का संकेत

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक निफ्टी ने करीब 23,170 के स्तर पर स्थित अपने 50 दिवसीय एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज को फिर से हासिल कर लिया है। वहीं रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स यानी आरएसआई 61.03 पर पहुंच गया है। इसे बाजार में मजबूत गति का संकेत माना जा रहा है। इसके अलावा पुट कॉल रेशियो 1.28 पर है जो डेरिवेटिव बाजार में सकारात्मक रुझान को दर्शाता है।

FII की खरीदारी से बढ़ा भरोसा

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी करते हुए 3,114 करोड़ रुपये की शुद्ध इक्विटी खरीद की थी। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक लगातार दूसरे दिन शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 392 करोड़ रुपये की बिकवाली की। 

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन