एसबीआई ने दिया केंद्र सरकार को डिविडेंड का तोहफा (सौ. सोशल मीडिया एक्स ) 
बिज़नेस

बैंक भर रहें सरकारी खजाने की तिजोरी, RBI के बाद SBI ने भी दिया केंद्र सरकार को डिविडेंड का तोहफा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने हाल ही में वित्त मंत्री को डिविडेंड का चेक दिया है। जिसका सीधा असर एसबीआई के शेयरों पर होता हुआ देखा जा सकता है।

अपूर्वा नायक

देश का बैंकिंग सेक्टर केंद्र सरकार को लगातार बेहतरीन तोहफे दे रहा हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार लगातार बैंकों के डिविडेंड से सरकारी खजाने को भर रही हैं। हाल ही में केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी सरकार को गिफ्ट के तौर पर डिविडेंड दिया था।

देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी सरकार को हजारों रुपये का डिविडेंड दिया है। आपको बता दें कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को एसबीआई से 8,076.84 करोड़ रुपये के डिविडेंड का चेक मिला है। जबकि पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में एसबीआई की तरफ से सरकार को 6,959 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला था। वित्त मंत्री को ये चेक एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी के द्वारा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, वित्त मंत्री ने कहा है कि एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक हासिल किया है।

एसबीआई के तिमाही नतीजे

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर का वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट साल दर साल 10 प्रतिशत गिरकर 18,643 करोड़ रुपये तक हो गया है, जबकि नेट इंटरेस्ट अर्निंग 2.7 प्रतिशत बढ़कर 42,775 करोड़ रुपये हो गई है। एसबीआई की असेट्स क्वालिटी में भी काफी सुधार आया है, ग्रॉस एनपीए रेश्यो अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में 2.07 प्रतिशत से घटकर जनवरी से मार्च महीने की तिमाही में 1.82 प्रतिशत हो गया है।

नेट एनपीए रेश्यो 0.53 प्रतिशत से घटकर 0.47 प्रतिशत तक हो गया है। प्रावधान पिछले साल के 1,608 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,442 करोड़ रुपये हो गया है, कवरेज रेश्यो 19 बेसिक प्वाइंट से बढ़कर 92.08 प्रतिशत तक हो गया है। स्लिपेज रेश्यो भी 7 बेसिस प्वाइंट से बढ़कर 0.55 प्रतिशत तक हो गया है। साथ ही, SBI के बोर्ड ने 15.9 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

एसबीआई के शेयरों में मारी छलांग

सोमवार को एसबीआई के शेयरों में जोरदार तेजी देखने के लिए मिली है। आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई के शेयरों में 1 प्रतिशत की तेजी देखने के लिए मिल रही है. जिसके बाद से ही बैंक का शेयर 821.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। जबकि ट्रे़ड सेशन के दौरान बैंक का शेयर 824.40 रुपये के साथ दिन के हाई पर पहुंचा है। हालांकि एसबीआई का शेयर 817.10 रुपये पर खुला था। शुक्रवार को बैंक का शेयर 812.85 रुपये पर देखने के लिए मिला था। पिछले 1 महीने में बैंक के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने के लिए मिली है।

महिलाओं को भाभी मत बोलो, दोस्तों को चाय की टपरी पर ले जाओ, बंगाल में BJP नेता के बयान से छिड़ा सियासी संग्राम

Jammu And Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS